फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में भाजपा ने निकाली ट्रैक्टर रैली, विजयवर्गीय बोले- किसानों की क्रय शक्ति बढ़ी

Tue, 07 Oct 2025 02:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की क्रय करने की क्षमता बढ़ाने का काम किया है। आटोमोबाइल वाले पहले नई कार लांच करने समय उद्योगपतियों को बुलाते थे। अब वे किसान भाईयों के सामने नई गाड़ी लांच करते है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर रैली निकाली गई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर। भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में सोयाबीन किसानों के लिए लागू की गई भावांतर योजना के समर्थन और सरकार के प्रति आभार प्रकट करने के लिए मंगलवार को किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। भाजपा ने इस योजना को किसानों के लिए फायदेमंद बताया। रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार की नीतियों से किसानों की क्रय शक्ति बढ़ी है। उधर, किसान संघ और कांग्रेस भावांतर योजना का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि भावांतर के बजाए सरकार समर्थन मूल्य पर ही सोयाबीन खरीदे। 

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें:  किडनी खराब होने से नागपुर में नौ बच्चे भर्ती; CM मोहन यादव ने दिए मुफ्त इलाज के निर्देश

रैली में 300 से ज्यादा ट्रैक्टर लेकर किसान शामिल हुए। इंदौर जिले के तीन ग्रामीण क्षेत्रों के भाजपा नेता और किसान अपने ट्रैक्टर लेकर इंदौर के दशहरा मैदान पर एकत्र हुए। 
रैली दशहरा मैदान से महू नाका होते हुए कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई। इस रैली के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक तरफ का मार्ग बंद कर दिया था। इस कारण यातायात भी बाधित होता रहा।

विज्ञापन


अब आटो मोबाइल वाले किसानों को बुलाते हैं : मंत्री
रैली से पहले दशहरा मैदान पर एक सभा आयोजित की गई। इसमें नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों ने किसानों की क्रय करने की क्षमता बढ़ाने का काम किया है। आटो मोबाइल वाले पहले नई कार लांच करने समय उद्योगपतियों को बुलाते थे। अब वे किसान भाइयों के सामने नई गाड़ी लांच करते हैं। यह बदलाव आया है। जीएसटी घटने के बाद 18 से 20 हजार रुपये बाइकों पर कम हुए हैं। विजवर्गीय ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि किसान की आय डबल होना चाहिए। उनका पूरा माल खरीदा जाना चाहिए।

कांग्रेस झूठ फैला रही
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश सरकार की भावांतर योजना के माध्यम से उपज खरीदी हो रही है। इससे किसानों को फायदा हो रहा है, लेकिन कांग्रेस झूठ फैला रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी झूठ बोलने में आगे हैं। उनके झूठ के सिर पैर नहीं होते है। वे भावांतर योजना को लेकर झूठ बोलकर भ्रम फैला रहे हैं। किसानों को फायदा हो रहा है तो इसमें पटवारी को क्या तकलीफ है। कांग्रेस की सरकार के समय तो गांवों में सड़क नहीं रहती थी। गड्ढों के कारण गाड़ियां पलट जाती थीं। उन्होंने कहा कि जीरो प्रतिशत ब्याज पर किसानों को लोन मिलता है। हमारी सरकार सबसे पहले किसानों के बारे में सोचती है। फिर महिला व युवा के बारे में सोचा जाता है।

किसानों ने निकाली रैली : चावड़ा
भाजपा के इंदौर जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने बताया कि इस रैली का आयोजन भाजपा ने नहीं, बल्कि किसानों ने किया था। भाजपा ने इसका समर्थन किया और किसानों का स्वागत किया।  

भावांतर का पुराना अनुभव अच्छा नहीं : किसान संघ
उधर, किसान संघ इंदौर के अध्यक्ष दिलीप मुकाती ने कहा कि भावांतर को लेकर 2018 का हमारा अनुभव अच्छा नहीं है। तब भावांतर के रूप में 500 रुपये देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बाद में इसे बोनस बताया गया, फिर भी यह राशि किसानों को नहीं मिली। समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी नहीं होने से मंडियों में 3000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल के दाम पर बिक्री हो रही है, यह बहुत कम है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें