मध्यप्रदेश के इंदौर में जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को लेकर एक आदेश जारी किया है। इसके अनुसार जिले में किसी भी धार्मिक, सामाजिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम में 250 से ज्यादा लोगों को शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही कार्यक्रम आयोजकों को पूर्व में ही नजदीकी पुलिस स्टेशन में कार्यक्रम की जानकारी देनी होगी।