फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर : मशहूर बाजार रानीपुरा की एक इमारत में भीषण आग, लोगों को बचाकर निकाला गया

Sat, 20 May 2017 02:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के मुख्य बाजार रानीपुरा में आग लगने से अफरातफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि यह आग एक ऊंची इमारत में लगी है। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरा बाजार काले धूंए में छा गया। आग लगने से इमारत की ऊपरी मंजिल पर लोग फंस गये। आसपास के लोगों ने फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की। बाजार में मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने फोन कर फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। जिसके बाद बड़ी मसक्कत से लोगों को निकाला गया। फिलहाल पुलिस घटने के कारण को जानने में जूट गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें