फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन में फंसे रहेंगे भारतीय: सिंधिया बोले- एयरस्पेस बंद होने से विमानों को लौटना पड़ा, स्थिति सुधरते ही फ्लाइट्स भेजेंगे

Thu, 24 Feb 2022 06:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को निकाल लिया जाएगा। एयरस्पेस बंद होने की वजह से गुरुवार को गई फ्लाइट को खाली लौटना पड़ा। जैसे ही स्थिति सुधरेगी, हम फ्लाइट्स भेजेंगे।
 
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस का हमला होने के बाद यूक्रेन ने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। इसका असर वहां फंसे भारतीयों को निकालने के अभियान पर भी पड़ा है। गुरुवार को भारतीयों को लेने गया विमान बीच से ही लौट गया।
विज्ञापन


केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि भारत सरकार यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को निकालने के लिए प्रतिबद्ध है और कटिबद्ध है। पिछले कुछ दिनों से जो लोग यूक्रेन से आने के इच्छुक थे, उनके लिए फ्लाइट्स चलाई गई थी। गुरुवार को भी फ्लाइट गई थी यात्रियों को लाने। तीन घंटे की फ्लाइट के बाद यूक्रेन में घटनाएं शुरू हो गई। तब हमें बताया गया कि एयरस्पेस बंद कर दिया गया है। तब फ्लाइट को भारत लौटना पड़ा।

उन्होंने यह भी कहा कि मेरी विदेश मंत्री से भी चर्चा हुई है। हम पल-पल की स्थिति पर नजर रखे हैं। जैसे ही यूक्रेन में एयरस्पेस खोला जाएगा, हम अपनी फ्लाइट्स को दोबारा शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें