फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: भारी बारिश और रेलवे लाइन पर पानी भरने से गाड़ियां प्रभावित, जानें कौनसी ट्रेन कितनी देरी से चली

Tue, 12 Jul 2022 07:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

भारी बारिश एवं रेलवे लाइन पर जल जमाव के कारण रतलाम मंडल से होकर चलने वाली कई ट्रेनें विलम्ब से चलीं। जिसके  परिणामस्वरूप गाड़ियों के पेयरिंग रेक विलंब से पहुंचने के कारण कुछ गाड़ियों को अपने आरंभ स्टेशन से प्रस्थान समय को पुन:निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम रेलवे के विभिन्न खंडों में भारी बारिश एवं रेलवे लाइन पर जल जमाव के कारण रतलाम मंडल से होकर चलने वाली कई ट्रेनें विलम्ब से चलीं। जिसके  परिणामस्वरूप गाड़ियों के पेयरिंग रेक विलंब से पहुंचने के कारण कुछ गाड़ियों को अपने आरंभ स्टेशन से प्रस्थान समय को पुन:निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन


12 जुलाई, 2022 को अहमदाबाद स्टेशन से चलने वाली गाड़ी अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस (19489) अहमदाबाद से अपने निर्धारित समय से 06.20 घंटे देरी से चली। मुम्बई सेंट्रल स्टेशन से चलने वाली मुम्बई सेंट्रल जयपुर एक्सप्रेस (12955) मुम्बई सेंट्रल से अपने निर्धारित समय से 1.40 घंटे विलंब से चली।

मुम्बई सेंट्रल स्टेशन से चलने वाली मुम्बई सेंट्रल निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस (12953) 4.00 घंटे देरी से चली। गांधीनगर कैपिटल से चलने वाली गाड़ी संख्या 19309 गांधीनगर इंदौर शांति एक्सप्रेस, गांधीनगर कैपिटल स्टेशन से 1.45 घंटे विलम्ब से चली।  बान्द्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या  12979 बान्द्रा टर्मिनस जयपुर एक्सप्रेस, बान्द्रा  टर्मिनस स्टेशन से 55 मिनट देरी से चली।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें