कांग्रेस नेता ने भाजपा समर्थित परिवार के साथ की मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
उमरिया जिले में चुनावी रंजिश का मामला सामने आया है। जिले के लालपुर मोहल्ला निवासी प्रजापति परिवार के साथ कांग्रेस समर्थित दबंगों ने भाजपा का प्रचार करने पर घर में घुसकर मारपीट की। मारपीट में वृद्ध को गंभीर चोटे आई हैं, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है।
दरअसल उमरिया नगरपालिका क्षेत्र के वॉर्ड नंबर तीन में राजनैतिक प्रचार प्रसार की नाराजगी अब देखने मिल रही है। वॉर्ड नंबर छह के कांग्रेस के छुट भैया नेता गौरीशंकर के परिजनों ने अपने ही घर के सामने रहने वाले प्रजापति परिवार से जम कर गाली गलोज की और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान नेता के परिजनों ने बीच बचाव करने आये 63 वर्षीय बुजुर्ग को भी नहीं बख्शा और उससे भी मारपीट कर दी। जिससे बुजुर्ग की पसलियां टूट गईं। पीड़ितों ने किसी तरह पड़ोसियों के घर में छिपकर जान बचाई। लेकिन दबंग तब भी नहीं माने और दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। इस दौरान एक गर्भवती महिला से भी मारपीट की।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस के छुट भैया नेता गौरीशंकर की बेटी ने वॉर्ड नंबर 13 से चुनाव लड़ा था और अपनी प्रतिद्वंद्वी भाजपा से चुनाव हार गई। पीड़ित परिवार के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी का प्रचार किया था। जो कि कांग्रेस समर्थित नेता को पसंद नहीं आया और चुनाव खत्म होने के बाद उसने गुंडागर्दी कर दी। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने पारस पिता गणेश एवं दुली चंद पिता खेम के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में लिया है।