फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa में अंधविश्वास का ढोंग: भूत उतारने के नाम पर व्यापारी को जमकर पीटा, तांत्रिक ने बाल पकड़कर घसीटा

Mon, 03 Oct 2022 08:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

मामला खंडवा जिले के पिपलौद थाने के ग्राम जूनापानी का है। यहां एक तांत्रिक रहता है। वह जादू-टोने करता है और दावा करता है कि प्रेत बाधा से भी छुटकारा दिलाता है। यहीं व्यापारी से मारपीट की गई। 
विज्ञापन
खंडवा में व्यापारी को पीटता तांत्रिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में अंधविश्वास के नाम पर कई ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं, जो हैरान कर देती हैं। खंडवा से ऐसा ही मामला सामने आया है। एक तांत्रिक ने कथित भूत-प्रेत बाधा हटाने के नाम पर व्यापारी को भरी सभा में बेरहमी से पीटा गया। कभी गला दबाया तो कभी लात-घूंसे बरसाए गए। बाल पकड़कर घसीटा गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं की गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला खंडवा जिले के पिपलौद थाने के ग्राम जूनापानी का है। यहां एक तांत्रिक रहता है। वह जादू-टोने करता है और दावा करता है कि प्रेत बाधा से भी छुटकारा दिलाता है। शनिवार को उसके पास इटावा जिले से एक अनाज व्यापारी का परिवार तांत्रिक के पास पहुंचा था। परिजनों का मानना था कि व्यापारी पर कोई प्रेत बाधा है। व्यापारी कभी-कभी अजीब हरकत करने लगता है। डॉक्टरों को भी दिखाया पर कोई आराम नहीं मिला। 

तांत्रिक ने पहले तो कुछ पूजन किया। फिर व्यापारी से मारपीट करने लगा। सब चुपचाप देखते रहे। तांत्रिक व्यापारी को बेरहमी से पीट रहा था। कभी बाल पकड़कर घसीटता तो कभी लातें मारता, कभी सीने पर चढ़ जाता तो कभी गला दबाने लगता। उसने परिवार वालों को भरोसा दिलाया था कि वह ये मारपीट भूत से कर रहा है ताकि वह व्यापारी का शरीर छोड़ दे। इसलिए सभी खामोश खड़े व्यापारी को पिटता देखते रहे। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोमवार को सामने आया है। व्यापारी के परिवार वाले लौट चुके हैं। पिपलौद थाना प्रभारी बलजीतसिंह बिसेन ने बताया कि फिलहाल मामले में कोई शिकायत नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें