अवैध खनन कर रहे 2 ट्रैक्टरों को आधा दर्जन से अधिक वन्यकर्मियों ने पकड़ा था।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार मामला जिले के बमीठा थाना क्षेत्र का है। रेंजर का कहना है कि सरेआम हुई इस घटना में आरोपी संतोष सिंह एवं बीरेंद्र शुक्ला थे जिन्होंने कट्टे की नोक पर वारदात को अंजाम दिया। मामले की जानकारी डीएफओ सहित वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है जहां अब पुलिस में आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवा रहे हैं।दिन दहाड़े कट्टे की नोक पर वनकर्मियों से अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर छुड़ाया और डिवाइडर के ऊपर चढ़ाकर ले गए और बीच सड़क पर ट्रैक्टर को खाली कर भाग गए। जिसका वीडियो वायरल हुआ है।