फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़े ने मारी लात,टूट गया पैर: छतरपुर में बरात में डांस कर रहा था नाबालिग, बिदके घोड़े ने मारी दुलत्ती

Thu, 03 Mar 2022 11:26 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में बरात में नाच रहे एक नाबालिग को घोड़े ने लात मार दी, जिससे उसका पैर टूट गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती नाबालिग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में शादी में डांस कर रहे एक नाबालिग का पैर घोड़े ने दुलत्ती मार कर तोड़ दिया। घटना के बाद नाबालिग को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन


मामला छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र का है। यहां देर रात उत्तरप्रदेश कानपुर से एक बारात आई थी, जिसमें बराती मदमस्त होकर नाच रहे थे, इसमें 15 साल का लड़का राम करोसिया भी नाच रहा था। इसी दौरान वह नाचते-नाचते  घोड़े के पास पहुंच गया, जिससे घोड़ा बिदक गया और उसने अपनी लात फटकार दी, जो कि राम करोसिया के बाएं पैर में जाकर लगी और उसका पैर टूट गया। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसका ऑपरेशन किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें