फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर सुस्ती नहीं दिखाते तो दोगुनी रफ्तार से बनती सड़कें: गडकरी

Tue, 10 Oct 2017 03:50 AM IST
राजेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि यदि अफसर सुस्ती नहीं दिखाते तो उनका मंत्रालय दोगुनी रफ्तार से काम कर सकता था। इंदौर में सोमवार को सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए गडकरी ने कहा कि जब वह मंत्री बने थे तब देश में 96 हजार किमी राष्ट्रीय राजमार्ग थे और अब 1 लाख 78 हजार किमी.। अफसरों की कार्यशैली की चर्चा करते हुए गडकरी ने कहा कि अधिकारी अपने पुराने अंदाज में काम करते हैं। 
विज्ञापन


किसी भी काम को जल्दी करने की मानसिकता नहीं होती। काम में देरी की जाती है। साथ ही गडकरी ने कहा कि वह अफसरों को दोष नहीं देते, क्योंकि उनको सुधारना उनका काम है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ढांचागत विकास पर जोर दे रही है। गडकरी ने कहा कि देश की तरक्की करने के लिए सबको रोजगार देना जरूरी है। लिहाजा सरकार गरीबों और मजदूरों पर फोकस कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें