फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: लकड़बग्घे ने किया ग्रामीणों पर हमला, दो महिलाओं सहित तीन घायल, एक महीने पहले हुई थी दो लोगों की मौत

Mon, 27 Mar 2023 11:41 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले के मडियादौ में अब लकड़बग्घे की दहशत है। हमले में तीन लोग घायल हो चुके हैं। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। 
विज्ञापन
दमोह में लकड़बग्घे के हमले में घायल हुआ युवक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दमोह जिले के मडियादौ में अब लकड़बग्घे की दहशत है। हमले में तीन लोग घायल हो चुके हैं। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। कुछ दिन पहले भी जंगली जानवर के हमले में दो लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


बता दें कि दमोह के वफरक्षेत्र मडियादो में वन्यजीव की बढ़ती संख्या ग्रामीणों के लिए परेशानी की वजह बनती जा रही है। एक माह में दूसरी बार वन्यजीव द्वारा हमला कर ग्रामीणों को घायल कर दिया गया। घायलों को ईएमटी शेख अजहर व पायलट राकेश द्वारा 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मडियादो लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को वफरक्षेत्र प्रबंधन द्वारा हटा अस्पताल ले जाया गया। 

जानकारी के अनुसार यह हमला लकड़बग्घा द्वारा किया गया है। बछामा का रहने वाला दशरथ पिता कोमल आदिवासी (22) सुबह शौच के लिए जा रहा था, तभी उस पर लकड़बग्घे ने हमला कर दिया। युवक के चेहरे पर गंभीर घाव आ गए। दशरथ के चीखने पर उसकी मां पत्थर लेकर दौड़ पड़ी तो लकड़बग्घा भाग गया। गुलजार बहू आदिवासी जब खेत में गेहूं की फसल काट रही थी तभी उस पर लकड़बग्घे ने हमला कर दिया गया। इस हमले से महिला के पैर में गंभीर घाव हुए हैं। इसी तरह श्यामरानी के घायल होने की खबर सामने आई है। 
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व में 25 फरवरी को वन्यजीव द्वारा हमला करने से इलाके के एक दर्जन से अधिक लोगों को घायल किया गया था, जिसमें से दो घायलों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें