फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harda News: तेज रफ्तार बाइक को बचाने नदी में उतारा ट्रक, ड्राइवर की सूझबूझ से बची पिता-पुत्र की जान

Fri, 24 Oct 2025 08:00 PM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

सार

सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक पर सवार पिता और बेटे को बचाने के लिए ट्रक ड्राइवर ने ट्रक को पुल से नीचे उतार दिया। हालांकि गनीमत रही कि इस घटनाक्रम में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
पुल पर आधा लटका ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के ग्राम बालागांव बुंदड़ा के पास मटकुल नदी पर बने पुल पर एक ट्रक सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक को बचाने के लिए पुल से नीचे उतर गया, लेकिन ट्रक ड्राइवर की सूझबूझ ने एक बाइक सवार पिता और बच्चे की जान बचा ली।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार मगरधा की ओर से आ रही बाइक तेज रफ्तार में पुल पार कर रही थी। पुल पर ढलान होने के कारण बाइक की गति और बढ़ गई। इसी बीच सामने से आ रहे ट्रक द्वारा लगातार हॉर्न बजाने के बावजूद बाइक चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा।

ऐसे में ट्रक ड्राइवर ने अपनी समझदारी और सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रक को पुल के नीचे उतार दिया, जिससे ट्रक पुल पर आधा लटक गया। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और इस कार्रवाई से बाइक पर सवार पिता और बच्चे की जान बच गई।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने बताया कि पुल पर रेलिंग नहीं होने के कारण अक्सर ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं। बरसात के समय पुल पर लगी रेलिंग भी क्षतिग्रस्त होकर नदी में गिर गई थी, जिससे दुर्घटना की संभावना और बढ़ गई। ग्रामीणों ने गंभीर हादसे को टालने के लिए ट्रक ड्राइवर की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें