फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: हरदा में भारी बारिश से बंद हुआ इकलौता रास्ता, जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएं

Fri, 29 Jul 2022 07:38 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

सार

गांव से बाहर जाने के लिए ये एकमात्र रास्ता है। मंगलवार शाम को भारी बारिश के चलते टेमरुबहार से राजाबरारी और बोरी क्षेत्र में बच्चे उफनती नदी पार करके स्कूल जाते दिखे। छोटे बच्चों को उनके परिजन कंधों पर बैठाकर स्कूल छोड़ने ले जा रहे थे।
विज्ञापन
जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रही छात्राएं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में भारी बारिश के चलते कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हाल ही में हरदा जिले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्कूली छात्राएं जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करते हुए नजर आ रही हैं। दरअसल भारी बारिश के चलते नदी में उफान आने की वजह से गांव के बाहर जाने का इकलौता रास्ता बंद हो गया, जिसके चलते अब ग्रामीण जान जोखिम में डालकर रास्ता पार कर रहे हैं। हर दिन गावं के करीब 200 बच्चे जान जोखिम में डालकर पानी से भरा रास्ता पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि गांव से बाहर जाने के लिए ये एकमात्र रास्ता है। मंगलवार शाम को भारी बारिश के चलते टेमरुबहार से राजाबरारी और बोरी क्षेत्र में बच्चे उफनती नदी पार करके स्कूल जाते दिखे। छोटे बच्चों को उनके परिजन कंधों पर बैठाकर स्कूल छोड़ने ले जा रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रदेश में भारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों का संपर्क टूट गया है, जिसके चलते लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह लोग ट्यूब के सहारे भी नदी पार करते देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन


देखें वायरल वीडियो

मध्यप्रदेश के हरदा में भारी बारिश से बंद हुआ इकलौता रास्ता, जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएं

विज्ञापन

#MPNews #MadhyaPradesh pic.twitter.com/optznpznKS

— अंकिता विश्वकर्मा (@Ankita__19) July 29, 2022
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें