फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: हरदा में अंधे कत्ल का खुलासा, जनपद अध्यक्ष का पति निकला कातिल, डंपर चोरी के शक में की थी हत्या

Tue, 10 Jan 2023 09:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

सार

मध्यप्रदेश के हरदा जिले में अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हरदा जनपद अध्यक्ष रेवा पटेल का पति ही हत्यारा निकला। इसने डंपर की बैटरी चोरी के शक में अनिल माणिक की हत्या को एक्सीडेंट साबित करने के लिए षड्यंत्र रचा था।
विज्ञापन
हरदा में अंधे कत्ल का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदा जिले में बीते महीने नौ दिसंबर को भुवनखेड़ी ग्राम कोटवार ने पुलिस को सूचना दी कि बड़ी नहर के पास एक युवक पड़ा है, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। मृतक की कॉल डिटेल के माध्यम से पुलिस अपराधी तक पहुंच गई। अपराधी हरदा कांग्रेस समर्थित जनपद पंचायत अध्यक्ष रेवा पटेल का पति धर्मेंद्र पटेल निकला, जो कि कृषि मंत्री कमल पटेल का दामाद है।

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस ने धर्मेंद्र पटेल, संदीप गुर्जर और ऑटो चालक जाहिद के खिलाफ धारा 302, 201, 34 और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्जकर जांच में लिया है। मृतक अनिल माणिक आरोपी धर्मेंद्र पटेल का ड्राइवर था और उसका डंपर चलता था। एक महीने पहले ही मृतक ने धर्मेंद्र पटेल की नौकरी छोड़ी थी। धर्मेंद्र पटेल के डंपर की बैटरी चोरी हो गई थी, जिसके शक में धर्मेंद्र पटेल ने संदीप गुर्जर के माध्यम से अनिल माणिक को बुलाया और घर ले जाकर क्रिकेट के बल्ले से मारपीट की, जिससे उसकी जान चली गई।

शव को ठिकाने लगाने के लिए जाहिद खान के ऑटो में बैठाकर धर्मेंद्र पटेल के खेत में ले गए। तीनों ने साजिश रचकर मृतक का मोबाइल और सिम भुंनास बड़ी नहर में फेंक दिया। डंपर लाश के साइड से निकालकर ले गए, जिससे एक्सीडेंट प्रतीत हो और अपने-अपने घर चले गए। पुलिस ने जांच के बाद संदीप गुर्जर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और दो दिन की रिमांड पर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पटेल और ऑटो चालक जाहिद अभी भी फरार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें