फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: हरदा में 178 खिलाड़ियों ने दिखाई शतरंज की प्रतिभा, वैभव तोमर बने ओपन वर्ग के विजेता

Mon, 12 Oct 2026 03:59 PM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

सार

हरदा के पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित 15वें शतरंज टूर्नामेंट में 178 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ओपन वर्ग में वैभव तोमर और अंडर-14 वर्ग में राघव सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन
शतरंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन, हरदा की ओर से रविवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज में 15वें शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 178 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी रणनीतिक क्षमता, एकाग्रता व खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इनमें अंडर-14 वर्ग के 72 और ओपन वर्ग के 106 खिलाड़ी शामिल रहे।

कार्यक्रम में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि हरदा में पिछले लगभग एक वर्ष से नियमित रूप से शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इससे जिले की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी शतरंज के प्रति बढ़ती रुचि पर प्रसन्नता जताई और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

ओपन वर्ग में वैभव तोमर प्रथम

विज्ञापन

ओपन वर्ग में वैभव तोमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। भूपेश विश्वकर्मा दूसरे और सागर पाहुजा तीसरे स्थान पर रहे। जय बजाज चौथे, हितेश जरिया पांचवें, मृदुभाषी त्रिपाठी छठवें, यश विश्वकर्मा सातवें, युवराज जायसवाल आठवें, रविन्द्र रूपनारायण नौवें और अक्षय सिंह तोमर दसवें स्थान पर रहे। दिवम आर्य, रविन्द्र थाटे, सत्यम ठोंबरे, यश पचौरी और सद्दाम पठान ने क्रमशः 11वां से 15वां स्थान प्राप्त किया।

पढ़ें: जनजातीय विभाग ने 264 शिक्षकों को बनाया व्याख्याता, 32 हजार शिक्षक को इंतजार, शिक्षक संगठन नाराज 

अंडर-14 वर्ग में राघव सिंह ने मारी बाजी

विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में राघव सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। प्रख्यात अग्रवाल दूसरे और आर्यन सोलंकी तीसरे स्थान पर रहे। शिवांश पाराशर चौथे, शौर्य काकड़े पांचवें, रेयांश श्रीमाली छठवें, आदित्य मलैया सातवें, राधा साहू आठवें, अदिति बघेल नौवें और कोठारी पर्व जैन दसवें स्थान पर रहे।

पदाधिकारी और अभिभावक रहे मौजूद
प्रतियोगिता में एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक जैन, मीडिया प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। आयोजन में खिलाड़ियों के अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों ने भी भागीदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें