फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अरंडी के बीज खाकर आधे दर्जन बच्चे बीमार, जिला अस्पताल में इलाज जारी

Sun, 04 Feb 2024 02:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

MP News: कटनी जिले में 6 बच्चे अरंडी के बीज खाकर बीमार हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं डाक्टरों का कहना है कि उनका स्वास्थ्य अब बेहतर है, फिलहाल बच्चों की निगरानी करते हुए शाम तक छुट्टी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
अरंडी के बीज खाकर आधे दर्जन बच्चे बीमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरा मामला स्लिमानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ा का बताया गया, जहां घर से खेलने निकले बच्चों ने सड़क किनारे लगे अरंडी के बीज खा लिए और जब वो घर पहुंचे तो उन्हें उल्टी दस्त शुरू हो गए। बच्चों की तबियत बिगड़ी देख कुछ परिजनों ने स्लिमानाबाद स्वास्थ्य केंद्र तो कुछ ने कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जिनकी निगरानी करते हुए डॉक्टरों की टीम ने सभी बच्चों का इलाज शुरू किया है। बच्चे को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे प्रीतम चौधरी ने बताया कि वो मजदूरी के लिए घर से निकले थे, तभी उसकी पत्नी का फोन आया की बेटा उल्टी-दस्त कर रहा। सूचना पाकर वो तुरंत घर के लिए निकले और बच्चे को जिला अस्पताल लेकर भर्ती कराया।

विज्ञापन


डॉक्टर ने दी जानकारी
बताया गया कि गांव के ऐसे 5 से 6 बच्चों ने अरंडी के बीज खाए है, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं पूरे मामले सिविल सर्जन के प्रभार में मौजूद डॉक्टर दिनेश बड़ौरा ने बताया कि शनिवार की शाम को अरंडी के बीज खाकर पहुंचे बच्चों को भर्ती करते हुए इलाज किया गया, जो अब खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें