फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: देवर आरक्षक पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप, खून से लथपथ हालत में एसपी ऑफिस पहुंची महिला

Sun, 05 Jul 2026 05:55 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी के सिरसौद थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में महिला मनीषा परिहार ने अपने आरक्षक देवर समेत चार परिजनों पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगाया। महिला ने एफआईआर दर्ज नहीं होने का दावा करते हुए एसपी कार्यालय में शिकायत की। पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खून से लथपथ महिला एसपी ऑफिस पहुंची
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कपराना में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव की रहने वाली मनीषा परिहार घायल और खून से लथपथ हालत में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने अपने देवर, जो पुलिस विभाग में आरक्षक है, समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर कुल्हाड़ी और अन्य हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि उसका पति शिशुपाल परिहार लंबे समय से बीमार है। इसी का फायदा उठाकर देवर आरक्षक नरेश परिहार, देवरानी पिंकेश परिहार, जेठ होतम परिहार और जेठानी पपीता परिहार ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट करते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गई।

ये भी पढ़ें- पूर्व विधायक शशांक भार्गव को बड़ा झटका, एमएलए कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि घटना के बाद वह अपने पति के साथ सिरसौद थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने न तो उसकी एफआईआर दर्ज की और न ही मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद न्याय की मांग को लेकर वह सीधे एसपी कार्यालय पहुंची और शिकायत सौंपी। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच, मेडिकल परीक्षण, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही उसने कहा है कि यदि उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी आरोपियों की होगी।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें