फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सगाई, शारीरिक संबंध और ब्लैकमेलिंग, मंगेतर से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में खुलासा

Tue, 04 Mar 2025 08:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

पुलिस जांच में सामने आया कि शादी से पहले ही आरोपी मंगेतर ने युवती के साथ संबंध बनाए थे। वह उससे बार-बार रुपए और जेवर मांगता था। नहीं मिलने पर सगाई तोड़ने की धमकी देता था। इससे परेशान होकर युवती ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी मंगेतर अर्जुन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में 22 साल की युवती ने मंगेतर से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में सामने आया कि युवती फांसी लगाने से पहले अपने मंगेतर से बात कर रही थी। शादी से पहले मंगेतर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे, जिसे लेकर अब वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी युवक युवती से पैसे भी ऐंठ चुका था। पुलिस ने युवती की मौत के मामले में आरोपी मंगेतर पर दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, ग्वालियर जिले के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में 22 साल की युवती अपने चाचा के परिवार के साथ रहती थी। उसके माता-पिता उत्तर प्रदेश के ललितपुर में रहते हैं। अक्टूबर 2024 में युवती की सगाई ग्वालियर में रहने वाले अर्जुन कुशवाह से हुई थी।

14 दिंसबर को युवती अपने कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद मंगेतर अर्जुन कुशवाह ने युवती के भाई को कॉल कर कहा कि तुम्हारी बहन फांसी लगा रही है। इसके बाद भाई ने तुरंत परिजनों को जानकारी दी। वे दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो युवती फांसी कें फंदे पर लटकी हुई थी। परिजन उसे तुरंत फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बताया गया है कि आत्महत्या करने से पहले युवती मंगेतर अर्जुन कुशवाह से फोन पर बात कर रही थी, इस दौरान दोनों के बीच बहस हुई। इसके बाद उसने  उसने फांसी लगा ली। मृतका के चाचा ने बताया कि घटना से दो महीने पहले बेटी की सगाई हुई थी, जिसके बाद से अर्जुन उसे प्रताड़ित कर रहा था। वह सगाई तोड़ने की धमकी भी दे रहा था।
वह उससे कई बार रुपए और जेवर भी ले चुका था।

पुलिस जांच में यह खुलासा
पुलिस की जांच में सामने आया कि शादी से पहले ही आरोपी अर्जुन युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था। इसके साथ ही वह उससे बार-बार रुपए और जेवर मांगता था। जब युवती पैसे नहीं दे पाती थी तो वह सगाई तोड़ने की धमकी देता था। इन्हीं सब परेशानियों से तंग आकर युवती ने आत्महत्या कर ली।

केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया
बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। मर्ग जांच में पता चला कि मंगेतर उसे प्रताड़ित कर रहा था और उसके साथ गलत काम किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें