फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: फेल करने की धमकी देकर छात्रा से रेप करता रहा प्रोफेसर, पति को वीडियो भेजकर तुड़वा दी शादी

Sat, 23 Jul 2022 05:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

जबलपुर में प्रोफेसर ने छात्रा से रेप किया बाद में वीडियो बनाकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के पति को वीडियो भेजकर शादी भी तुड़वा दी। पुलिस प्रोफेसर की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली छात्रा से जबलपुर के एक कॉलेज में दुष्कर्म का मामला सामने आया है।  एमफिल की डिग्री लेने के दौरान एक प्रोफेसर ने फेल करने की धमकी देकर रेप किया फिर धोखे से वीडियो बनाकर बार-बार ज्यादती की। छात्रा की शादी के बाद भी वह उसका फायदा उठाना चाहता था। नहीं मानने पर उसने छात्रा के वीडियो छात्रा के पति को भेज दिए, जिसके बाद उसकी शादी भी टूट गई। पुलिस ने प्रोफेसर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले की रहने वाली 28 साल की पीड़िता ने महिला पुलिस को बताया कि कॉलेज में एमफिल की डिग्री ले रही है। इसी दौरान उसकी पहचान कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर अंगद सिंह दौरे से हुई। एक दिन प्रोफेसर अंगद ने उसे फेल करने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसी दौरान आरोपी प्रोफेसर ने उसका वीडियो भी बना लिया उसके बाद आरोपी प्रोफेसर न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा और पिता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा। 

कुछ दिनों बाद छात्रा की शादी हो गई, लेकिन आरोपी प्रोफेसर उसका फायदा उठाना चाहता था। आरोपी प्रोफेसर पीड़िता को न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने पास बुलाता रहा। जब उसने इसका विरोध किया तो प्रोफ़ेसर ने पिता के न्यूड वीडियो उसके पति को भेज दिए। इसके बाद पति ने उससे तलाक ले लिया। प्रोफ़ेसर की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने महिला थाने में आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत की है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें