मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला की शादी सन 2020 में धूमधाम से हुई थी। महिला की परिजनों के द्वारा लाखों रुपया का सामान और दहेज शादी में दिया गया था, परंतु शादी के कई दिनों के बाद भी पति और पत्नी के बीच किसी तरह के कोई संबंध नहीं बने। पत्नी के द्वारा जब जब पूछा गया तो पति के द्वारा यह जवाब दिया गया कि उसका डॉक्टर से इलाज चल रहा है और एक दिन पत्नी ने जब पति को महिला के कपड़ों में देखा तो होश उड़ गए।
अभी तक आपके सामने महिला थाने में दहेज प्रताड़ना, पति से मारपीट, नशेड़ी पति, और ससुराल में अत्याचार,जैसे मामले सुनने में आए होंगे परंतु अब ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसको सुनकर आप सभी लोग आश्चर्यचकित हो जाएंगे। दरअसल महिला थाने में एक फरियादिया के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है कि उसका पति किन्नरों की तरह रहता है और बाजारों में जाकर पैसे मांगता है।
विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुरालवालों का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। छोटी छोटी बातों पर विवाद होने लगा। कई बार उसे खाना तक नहीं दिया जाता था। इतना ही नहीं महिला के साथ कई बार मारपीट भी की गई। जिसका विरोध करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की और जब वह बीमार हो गई तो उसे उसके मायके छोड़ दिया जाता। फिर भी वह अपनी गृहस्थी को बचाने का हर संभव प्रयास करती रही, लेकिन रिश्ते बिगड़ते ही चले गए।