फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर पहुंचे सिंधिया: केंद्रीय मंत्री ने कहा- देश में सिर्फ जनता का फ्रंट और जनता के दिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Sat, 26 Mar 2022 03:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे हैं। सिंधिया ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष के संभावित गठबंधन पर निशाना साधा है। 
 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा बयान दिया हैं। सिंधिया ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष के संभावित गठबंधन पर निशाना साधा है। पीएम मोदी के खिलाफ 10 क्षेत्रीय पार्टियों के संभावित गठबंधन पर सिंधिया ने कहा है कि देश में केवल एक ही फ्रंट है, जनता का फ्रंट।
विज्ञापन


सिंधिया ने कहा कि जनता के फ्रंट के एक-एक व्यक्ति के दिल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी हैं। भाजपा ने जो सेवाभाव के आधार पर कार्य किया है, विकास किया है। अंत्योदय की हमारी सोच है। एकात्म मानववाद पर हमारी सोच है। उस पर ही विश्वास रखकर, प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व पर विश्वास रखकर देश को बढ़ाने का काम कर रहे हैं।  

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आए हुए हैं। ग्वालियर आते ही केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शहर के विकास कार्यों को लेकर जिले के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की और उसके बाद शहर में अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और आज रात 1:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। सिंधिया ने बताया कि यहां आने का मकसद ग्वालियर के विकास के मुद्दों पर चर्चा करना है। पिछली बैठक में जो मुद्दे रह गए थे, उन पर विचार किया जाएगा। इसी आधार पर आगे का रास्ता हम तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें