फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: छत्तीसगढ़ CM बघेल के बयान पर नरेंद्र तोमर ने कहा- BJP के राज में सभी एजेंसियां स्वतंत्र हैं

Sat, 26 Aug 2023 08:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पलटवार किया है। तोमर ने कहा, बीजेपी के राज में सभी एजेंसियां स्वतंत्रता से अपने दायित्वों का निर्वाह करती हैं।
विज्ञापन
नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आए। यहां एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, भारतीय जनता पार्टी की जब सरकार होती है तो कानून का राज होता है। सभी एजेंसियां स्वतंत्रता पूर्वक अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वाह करती हैं और जो गलत हुआ वह गलत भरेगा।

विज्ञापन


बताते चलें, छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा है कि आने वाले समय में चुनाव हमें बीजेपी के साथ-साथ ED और CBI के खिलाफ भी लड़ना है। इस बयान पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बयान दिया है।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा सीएम शिवराज सिंह चौहान को सौदागर कहने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस का जो गठबंधन है, वह ठग बंधन है और जनता ने इनको पूरी तरह निगलेक्ट कर दिया है। इसलिए खिसयानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी यह प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें, शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुरैना में बयान दिया था कि सीएम शिवराज सिंह चौहान जनता की सौदागर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें