फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: सिंधिया का दावा- भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी, पवैया बोले- कांग्रेस मुगालते में है

Sun, 06 Aug 2023 03:19 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

MP Politics: संभागीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दावा किया कि मध्यप्रदेश में कितनी सीटें आएंगी, ये नहीं कह सकता हूं, लेकिन यह स्पष्ट है कि भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। 
विज्ञापन
सिंधिया का दावा भाजपा बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। ग्वालियर चंबल संभाग की एक बड़ी बैठक ग्वालियर में आयोजित की गई। इस संभागीय कार्यसमिति की बैठक में चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे। वहीं, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, महाराष्ट्र सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया बैठक में मौजूद हैं। तो वहीं, ग्वालियर चंबल संभाग से 55 पदाधिकारियों को इस बैठक में बुलाया गया है। 
विज्ञापन


बीजेपी ग्वालियर चंबल संभाग के 34 विधानसभा सीटों को लेकर अपनी रणनीति बना रही है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि यह बैठक बहुत अहम है, किस तरह से ग्वालियर संभाग में पार्टी को और पार्टी के कार्यकर्ताओं को काम करना है। उस पर एक रोडमैप तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दावा किया है कि मध्यप्रदेश में कितनी सीटें आएंगी, ये नहीं कह सकता हूं, लेकिन यह स्पष्ट है कि भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। 



वहीं, बैठक में शामिल होने पहुंचे जयभान सिंह पवैया ने कहा कि कांग्रेस मुगालते में है कि 2018 जैसी स्थिति है। लेकिन ऐसा नहीं है बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगी। वहीं, लाल सिंह आर्य का कहना है कि बीजेपी ग्वालियर चंबल संभाग के साथ-साथ मध्यप्रदेश की हर एक सीट को बहुत गंभीरता से ले रही है और हर एक सीट पर बड़ी रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें