फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पंडोखर सरकार के दरबार में पहुंचा दो करोड़ की लूट के आरोपी का पिता, जानिए पिता ने क्या मांगा

Thu, 15 Feb 2024 07:06 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर

सार

पंडोखर सरकार के दरबार में ही एक ऐसा पिता पहुंचा जो अपने ही बेटे की गिरफ़्तारी चाहता था। ये व्यक्ति  पिछले दिनों चंबल अंचल के मुरैना ज़िले में हुई ग्वालियर के सर्राफ़ा व्यापारी से सवा दो करोड़ की लूट करने वाले आरोपी का पिता था।
विज्ञापन
पंडोखर सरकार के दरबार में अपना दुख बताता पिता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिट्ठी लिखकर मन की बातें बताने वाले पंडोखर सरकार के दरबार में गुरुवार को चौंकाने वाला मामला सामने आया। दरअसल मुरैना में ग्वालियर के सराफा व्यापारी के साथ बीते 31 जनवरी को हुई क़रीब सवा दो करोड़ की लूट मामले में फरार चल रहे आरोपी का पिता पंडोखर सरकार पंडित गुरुशरण महाराज की शरण में पहुंचा था। पंडोखर सरकार ने पूरा चिट्ठा खोल दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आजकल बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र शास्त्री हों या पंडित गुरुशरण महाराज यानी पंडोखर सरकार, श्रद्धालु इनके दरबार में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। खास बात यह कि दोनों ही बाबा भक्तों की समस्या को सुनने से पहले ही उनके नाम के पर्चे बनाकर रखते हैं जिन पर उनकी पीड़ा लिखी होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पंडोखर सरकार के दरबार में ही एक ऐसा पिता पहुंचा जो अपने ही बेटे की गिरफ़्तारी चाहता था। क्योंकि यह पिता कोई और नहीं बल्कि पिछले दिनों चंबल अंचल के मुरैना ज़िले में हुई ग्वालियर के सर्राफ़ा व्यापारी से सवा दो करोड़ की लूट करने वाले आरोपी का पिता था।

दरबार में जब पंडोखर सरकार ने मंच पर माइक पकड़कर से समस्या पूछी तो उस बुजुर्ग ने बताया कि उसका बेटा ग़लत काम में पड़ गया है जब पूछा गया कि किस तरह का ग़लत काम तो उसने बताया कि का बेटा मुरैना में हुई लूट के मामले में फ़रार चल रहा है। उसने एक सर्राफ़ा व्यापारी से सोने की लूट की है और वह चाहता है कि उसकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो जाए।
विज्ञापन


इसके बाद पंडोखर धाम के महंत गुरु शरण महाराज ने पर्चा दिखाते हुए बताया कि उसके बेटे ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि यह लूट ग्वालियर के राहुल अग्रवाल नाम के व्यापारी के साथ की गई थी कि बेटे के ऊपर 20,000 का पुलिस ने इनाम भी रखा है और जल्द ही उसकी गिरफ़्तारी भी होगी और उसे जेल की सजा भी काटनी पड़ेगी। आरोपी के पिता और गुरु शरण महाराज के बीच हुई यह पूरी बातचीत अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें