मध्यप्रदेश के ग्वालियर में युवती का दिनदहाड़े अपहरण का मामला सामने आया है। दो बाइक सवार कॉलेज छात्रा को उठा ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार झांसी रोड थाना क्षेत्र के चंद्रावड़नी नाका पर स्थित पेट्रोल पंप पर सुबह तकरीबन 11 बजे दो युवक एक व्यक्ति को बाइक पर अगवा कर करके ले गए। बताया जा रहा है कि युबती भिंड के असवार थाना क्षेत्र में वराह गांव की रहने वाली है जो कि परिजनों के साथ अपने किसी रिश्तेदार के यहां ग्वालियर आई थी। साथ में एक छोटा बच्चा भी था, जिसे पेशाब कराने ले जाने के लिए वह पेट्रोल पंप पर पहुंची थी। तभी वहां बाइक सवार दो नकाबपोश पहुंचे और युवती को जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर अपहरण करके ले गए। इस बात की सूचना परिजनों ने तत्काल झांसी रोड पर पहुंचकर पुलिस थाने में दी।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
युवती के अपहरण की घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, जिसमें दो युवक युवती को जबरन बाइक पर बैठकर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ही युवक अपने मुंह को नकाब से ढंके हुए हैं, जिससे उनके चेहरे नजर नहीं आ रहे। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है जल्दी ही में गिरफ्त में होंगे।
प्रेम प्रसंग का हो सकता है मामला
उक्त मामले को लेकर ग्वालियर एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इसके पूर्व भी प्रेम प्रसंग के चलते गांव का ही एक लड़का भिंड में इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है। उक्त मामलों को खंगाल जा रहा है जल्दी ही आरोपी गिरफ्त में होगा