फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बेबस सरकार! 'व्यवस्था' के आगे मजबूर ऊर्जा मंत्री नंगे पैर हुए, जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 21 Oct 2022 07:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्यप्रदेश की राजनीति में अक्सर सुर्खियों में रहने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बड़ी शपथ ले ली है। अपने इलाके में सड़कें बनने में हो रही देरी से नाराज होकर मंत्री ने चप्पल-जूते त्याग दिए हैं। सड़क बनने तक मंत्री नंगे पैर घूमेंगे।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री नंगे पैर हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले में मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर हैरान और परेशान नजर आ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि वह अपनी ही विधानसभा की जर्जर सड़कों को नहीं बनवा पा रहे हैं। यही कारण है कि ऊर्जा मंत्री ने जूते चप्पल त्याग दिए हैं और उन्होंने जनता से वादा किया है कि जब तक विधानसभा की सड़कें नहीं बन जातीं, तब तक वह नंगे पैर चलेंगे। अब इसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस का कहना है, ऊर्जा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। क्योंकि उनकी ही बातों को प्रशासन का कोई भी अधिकारी नहीं सुन रहा है तो फिर आम जनता के काम कैसे होंगे।

विज्ञापन


दरअसल, उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर अपनी विधानसभा में सड़क नहीं बनने से नाराज हो गए हैं और उन्होंने जूते चप्पल पहनना छोड़ दिया है। उन्होंने शहर की सड़कें नहीं बन पाने के कारण शहर की जनता से माफी मांगी है और उन्होंने कहा है कि जब तक सड़कें नहीं बन जातीं, तब तक वह जूते चप्पल नहीं पहनेंगे। इसको लेकर ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह चौहान ने अपनी विधानसभा में जर्जर सड़कों का जायजा लिया, इसके साथ ही उन्होंने जनता से माफी मांगी। अपनी नाकामी को छुपाने के लिए ऊर्जा मंत्री इस तरह का प्रदर्शन करने में लगे हुए हैं।

खराब सड़कें - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, इस समय शहर की जर्जर सड़कों को लेकर सियासत जारी है। शहर की सभी सड़कें बुरी तरह से खुद ही पड़ी हैं। इसके साथ ही विभिन्न गलियों में अमृत योजना के तहत पेयजल लाइन को डालने के लिए गलियों को खोदा गया था। मरम्मत कार्य न होने से आमजन को निकलने में काफी परेशानी हो रही है। उर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर ने कई बार अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं, लेकिन अधिकारी उनकी बातों को मानने के लिए तैयार नहीं है। यही कारण है कि ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर ने विरोध दर्ज करते हुए नंगे पैर चलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

'व्यवस्था' के आगे मजबूर ऊर्जा मंत्री - फोटो : अमर उजाला
वहीं, अब इसको लेकर कांग्रेस भी मैदान में आ गई है। कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह का कहना है कि क्या आप इसे अंदाजा लगा सकते हैं कि जिस विधानसभा में एक मंत्री की अधिकारी नहीं सुन रहे हैं तो आम लोगों के क्या हालात होंगे। ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर अपनी ही विधानसभा में काम नहीं कर पा रहे हैं और न ही उनकी अधिकारी सुन रहे हैं तो अब ऊर्जा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर सरकार के विरोध में प्रदर्शन करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें