फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे गजब: ग्वालियर में पति की शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंची दो पत्नियां, मामला सुनकर पुलिसकर्मी हुए हैरान

Wed, 12 Jun 2024 04:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

MP News today: ग्वालियर के एक युवक ने एक नहीं दो दो शादियां कर ली और उसके बाद दोनों ही पत्नियों को छोड़ दिया। आखिर में दोनों पत्नियों ने एसपी ऑफिस में पहुंचकर अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी। इधर, एसपी ऑफिस में पुलिस अधिकारी हैरान रह गए, जब एक साथ दो युवतियां अपने पति की शिकायत लेकर पहुंची।
विज्ञापन
पति की शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंची दो पत्नियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की रहने वाली निशा राठौर ने SP आफिस में अपने पति उपदेश राठौर के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत की है। निशा ने बताया कि 5 मार्च 2019 को ग्वालियर निवासी उपदेश राठौर से पारिवारिक रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी। 2021 में उनका एक बेटा भी हुआ, लेकिन कोविड काल में पति ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और फिर एक दिन उसे घर से निकाल दिया।

विज्ञापन


इसके बाद उपदेश ने कोर्ट में निशा के खिलाफ तलाक का केस फाइल कर दिया। निशा ने इसको लेकर पुलिस से शिकायत की और पारिवारिक न्यायालय में मेंटेनेंस के लिए केस भी लगाया है, जिसमें कोर्ट ने 6 हजार रुपए मासिक गुजारा भत्ता देने के आदेश दिए थे। इसी बीच उपदेश ने बिना तलाक लिए गुपचुप तरीके से ग्वालियर निवासी प्रियंका राठौर से 1 मई 2023 शादी रचा ली। निशा 9 जून को जब उपदेश के घर पहुंची तो उसे उपदेश की दूसरी शादी होने की जानकारी मिली। लिहाजा वो अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाने SP के पास पहुंची।

उधर, दूसरी पत्नी प्रियंका राठौर ने भी पुलिस से अपने पति उपदेश की शिकायत की है। प्रियंका ने बताया कि बहुरापुर निवासी उपदेश के साथ उसकी शादी 1 मई 2023 को पारिवारिक रीति रिवाज के साथ हुई थी, लेकिन 20 नवंबर को पति उपदेश और ससुराल वालों ने उसके साथ दहेज को लेकर मारपीट की और इसके बाद उसे घर से बेदखल कर दिया था।
विज्ञापन


घटना से आहत होने के बाद प्रियंका ने अपने परिवार के साथ थाने में शिकायत की थी, इसके बाद फरवरी महीने में पति उपदेश और उसके परिवार वालों ने प्रियंका को समझा बूझाकर मामला शांत करवा दिया था, लेकिन मई महीने में प्रियंका को दहेज के लिए मारपीट करते हुए एक बार फिर से घर से बाहर निकाल दिया। करीब ढाई महीने पहले प्रियंका को जानकरी मिली कि उसके पति उपदेश पहले से शादीशुदा है। प्रियंका अपने साथ हुई प्रताड़ना और धोखाधड़ी की शिकायत लेकर थाने पहुंची, शिकायत की लेकिन पुलिस वालों ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। आज जब दूसरी पत्नी प्रियंका अपने पति उपदेश की शिकायत लेकर ग्वालियर एसपी ऑफिस पहुंची तो वहां उसकी मुलाकात उपदेश की पहली पत्नी निशा राठौर से हो गई। निशा भी पति उपदेश की शिकायत करने ऑफिस आई थी। दोनों पत्नियों ने एक साथ पुलिस अधिकारियों से अपने पति पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारी ने इस मामले पर जल्द ही कानून अनुसार कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें