फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result: 12वीं बोर्ड में ग्वालियर की बेटियों का दबदबा, कोई सब्जी बेचने वाले की बेटी तो कोई ऑटो चालक की

Wed, 24 Apr 2024 07:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

MP Board 12th Toppers: दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो हर हाल में कामयाबी हासिल की जा सकती है। ग्वालियर में सब्जी बेचने वाले और ऑटो चलाने वालों की बेटियों ने मेरिट में आकर ये सच साबित कर दिया है। ग्वालियर की श्रुति और दिव्या ने मध्य प्रदेश की मेरिट में पांचवा और आठवां स्थान हासिल किया है। खास बात ये है कि ये दोनों बेटियां सरकारी स्कूल की छत्राएं है।
विज्ञापन
दिव्या भिलवार और श्रुति गौतम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 12वीं के रिजल्ट में ग्वालियर की बेटियों ने कमाल कर दिया है। 12वीं की कला समूह की मेरिट में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मुरार क्रमांक 1 की छात्रा दिव्या भिलवार 500 में से 482 अंक लाकर पांचवें स्थान पर रही। दिव्या के पिता राजेश भिलवार सब्जी बेचने का काम करते हैं। दिव्या ने बिना किसी कोचिंग के दिन-रात मेहनत करके मध्य प्रदेश की मेरिट में स्थान हासिल किया है अब दिव्या कलेक्टर बनकर बेटियों के लिए कुछ करना चाहती है। दिव्या के पिता राजेश को भी खुशी है कि बेटी ने कमाल कर दिया। राजेश सब्जी बेचकर और छोटा-मोटा काम करके अपना घर चलाते हैं, लेकिन बेटी की स्थिति से उसका सीना फक्र से चौड़ा हो गया है।

विज्ञापन


वहीं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मुरार क्रमांक 1 की ही छात्रा श्रुति गौतम ने कला समूह में MP की मेरिट में आठवें स्थान पर रही। श्रुति ने 500 में से 479 अंक हासिल कर आठवें स्थान बनाया है। श्रुति ने भी बिना किसी कोचिंग के दिन रात मेहनत कर MP की मेरिट में स्थान बनाया है। श्रुति कलेक्टर बनकर समाज के लिए काम करना चाहती है। खास बात यह है कि श्रुति के पिता ऑटो चलते हैं। श्रुति की इस खुशी से पूरा परिवार और स्कूल का स्टाफ खुश है। श्रुति की मां का कहना है कि उनकी बेटी ने मेहनत की है अब उसका सपना भी पूरा होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें