फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rape News: शॉप कीपर से प्यार परवान चढ़ा, बाद में नाबालिग छात्रा उसी से हुई दुष्कर्म का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Sep 2022 09:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्यप्रदेश में महिला अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला ग्वालियर जिले से सामने आया है, यहां पर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म हुआ है। दुष्कर्म की बात किसी को न बताने की कहते हुए दुष्कर्मी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आए दिन नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आते हैं। बदमाश रोज-रोज अपनी हवस मिटाने के लिए छोटी बच्चियों को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से सामने आया है। यहां पर 14 साल की एक लड़की को मोबाइल रिचार्ज करने वाले से प्यार करना महंगा पड़ गया।

विज्ञापन


बता दें, मोबाइल रिचार्ज करते समय शॉप के संचालक ने नाबालिग का नंबर ले लिया और उसे वह कॉल करने लगा। दोनों ने एक दूसरे से प्यार का इजहार किया। दिन-ब-दिन दोनों का प्यार परवान चढ़ गया।
दरअसल, कंपू थाना क्षेत्र की निवासी नाबालिग लड़की शासकीय स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ती है। छात्रा अक्सर अपना मोबाइल कंपू स्थित एक मोबाइल शॉप पर रिचार्ज कराती थी। मोबाइल शॉप के ऑनर ने मोबाइल रिचार्ज करते समय छात्रा का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद छात्रा को कॉल करने लगा। कुछ दिन बातचीत हुई तो दोनों के बीच में दोस्ती फिर प्यार पनप गया। छात्रा कुछ खरीदारी करने बाजार जा रही थी। तभी रास्ते में लड़की को प्रेमी युवक मिल गया। यहां उसने छात्रा को बाइक से लिफ्ट देने की बात कही।
विज्ञापन


जबरदस्ती किया दुष्कर्म...
प्रेमी छात्रा को रास्ते में मिला, उसने छात्रा को बाजार तक लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद युवक बाजार न ले जाते हुए उसे एक करतार होटल ले गया। यहां उसने छात्रा के साथ जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया।

छात्रा ने जब विरोध किया तो आरोपी ने धमकाया कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे मार देगा और उसकी छोटी बहन के साथ भी ऐसी हरकत करेगा। लेकिन छात्रा ने अपने साथ घटी पूरी घटना मां को बताई, जिसके बाद पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। वहीं पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें