फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ग्वालियर की शिवानी ने रामनवमी पर लड्डू गोपाल से रचाई शादी, दुल्हन को लेने वृंदावन से आई बरात

Thu, 18 Apr 2024 09:56 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

शादी को लेकर शिवनी बेहद खुश हैं, वो कहती हैं कि जो सपनें उसे रात में आते हैं आज वो दिन की रोशनी में हकीकत में तब्दील हो रहे है। शादी में शामिल होने आए मेहमानों ने कहा कि हमें यहां आकर काफी अच्छा लगा। क्योंकि, यह एक अनोखी यानी प्रभु की शादी है जो सबके पालनहार है।
विज्ञापन
शिवानी ने लड्डू गोपाल से की शादी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनवमी के मौके पर ग्वालियर में हुई एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। एक आधुनिक मीरा ने इस दिन लड्डू गोपाल यानि भगवान श्रीकृष्ण से विवाह कर लिया। इस विवाह की चर्चा ग्वालियर ही नहीं बल्कि पूरे देश में है। वैसे तो भगवान श्री कृष्ण के कई रूप हैं, उन्होंने अनेक विवाह किए और उनकी प्रियतमा भी मीरा जैसी अनेक भक्त रहीं।

विज्ञापन

मीरा की तरह ग्वालियर की 23 साल की शिवानी ने भी कृष्ण प्रेम में दीवानी होकर लड्डू गोपाल के साथ विवाह किया। लड्डू गोपाल की बरात वृंदावन से पंडित लेकर आए, इसमें 11 लोग शामिल थे। इससे पहले घर में बेटी के हाथ पीले करने से लेकर वो सारी रस्में पूरी की गईं जो आम शादी में होती हैं। उसके बाद शिवानी ग्वालियर के प्रसिद्ध मंदिर में पहुंचीं और शादी की सारी रस्में पूरे की गईं। 

विज्ञापन


शादी को लेकर शिवानी बेहद खुश हैं, वो कहती है कि जो सपनें उसे रात में आते हैं आज वो दिन की रोशनी में हकीकत में तब्दील हो रहे हैं। शिवानी के रिश्तेदार और बराती भी बेहद खुश थे। शादी में शामिल होने आए मेहमानों ने कहा कि हमें यहां आकर काफी अच्छा लगा, क्योंकि, यह एक अनोखी यानी प्रभु की शादी है जो सबके पालनहार है। 
उनका कहना है कि यह शादी स्वयं लड्डू गोपाल की हो रही है जो वृंदावन से बरात लेकर यहां पहुंचे हैं और इस शादी में हर वह रस्म निभाई जा रही है जो आम शादियों में निभाई जाती है। शिवानी की मां इस शादी से बेहद खुश थी। उन्होंने कहा है की आम शादी तो हर इंसान अपने जीवन में करता है। लेकिन, मेरी बेटी जो सबके पालन हार हैं उनकी शरण में पहुंच चुकी है और उन्हें हमेशा के लिए अपना जीवन साथी मान लिया है।
विज्ञापन

बरात लेकर आए पंडित जी का कहना है कि ठाकुर जी यानी लड्डू गोपाल की बरात वृंदावन से आई है। शिवानी ने ऐसा निर्णय लिया है जो हर कोई हिम्मत न होने के कारण नहीं कर पाता। यह प्रभु की मर्जी है जो उसके दूल्हा बने। गुरुवार सुबह शिवानी की विदाई हुई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें