फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Bangladesh T-20 Match: टिकट खरीदने वालों को हिंदू महासभा ने कहा राष्ट्रद्रोही, इस दिन लश्कर बंद का एलान

Tue, 24 Sep 2024 06:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

हिंदू महासभा ने एलान किया है कि ग्वालियर में छह अक्तूबर को होने वाले भारत बांग्लादेश टी-20 मैच का हम खुलकर विरोध करेंगे, हिंदू महासभा सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन
हिंदू महासभा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले में छह अक्तूबर को होने वाले टी-20 मैच को लेकर अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने लश्कर बंद का आह्वान किया है। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने दो दिन में मैच के सभी टिकट बिकने पर टिकट खरीदने वालों को राष्ट्रद्रोही करार दिया है। हिंदू महासभा ने एलान किया है कि ग्वालियर में छह अक्तूबर को होने वाले भारत बांग्लादेश टी-20 मैच का हम खुलकर विरोध करेंगे, हिंदू महासभा सड़कों पर उतरेगी।

विज्ञापन


बता दें कि ग्वालियर में भारत-बांग्लादेश के बीच टी-20 मैच का आयोजन के एलान के साथ ही हिंदू महासभा ने अपना विरोध जता दिया था। अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से पत्र लिखकर मैच रद्द करने की मांग की थी। लेकिन बीसीसीआई और एमपीसीए द्वारा मैच द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसे लेकर हिंदू संगठन आक्रोशित हैं।

इसके साथ ही टी-20 मैच पर असमंजस के बादल छा गए हैं। हालांकि, बीसीसीआई और एमपीसीए के मुताबिक बांग्लादेश और भारत के खिलाड़ियों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। लेकिन हिंदू संगठनों के आक्रोश के चलते शासन-प्रशासन भी परेशान नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने कहा है कि एक तरफ बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है। हिंदुओं की मां-बेटियों के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। ऐसे में बांग्लादेश की टीम यहां पर आएगी तो यह बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने लोगों से भी मांग की है कि इस मैच को स्टेडियम में देखने न जाएं और इसका विरोध करने के लिए हिंदू महासभा का समर्थन करें। क्योंकि यह हमारे हिंदू भाइयों और मां-बेटियों की सुरक्षा का सवाल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें