फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: ग्वालियर की बदहाल सड़कों पर हाईकोर्ट सख्त, सैंपलिंग के बीच निगम कमिश्नर का ट्रांसफर

Fri, 21 Aug 2026 08:23 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर की बदहाल सड़कों को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती के बीच सड़क गुणवत्ता जांच के लिए गठित कमेटी ने सैंपलिंग शुरू की। पहले दिन सैंपल लिए जाने के बाद नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय का तबादला कर दिया गया। हालांकि आधिकारिक तौर पर तबादले को हाईकोर्ट की कार्रवाई से सीधे नहीं जोड़ा गया है। 
विज्ञापन
ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय का ट्रांसफर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर की बदहाल सड़कों को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती के बीच बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। शहर की सड़कों की गुणवत्ता जांचने हाईकोर्ट की कमेटी सैंपलिंग के लिए मैदान में उतरी और पहले ही दिन की सैंपलिंग के बाद ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय का ट्रांसफर कर दिया गया। खराब सड़कों को लेकर हाईकोर्ट लगातार निगम आयुक्त से नाराजगी जता चुका था। ऐसे में कमिश्नर के तबादले को हाईकोर्ट की सख्ती से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


ग्वालियर की ये सड़कें, जिन पर चलना शहरवासियों के लिए लंबे समय से परेशानी का सबब बना हुआ है। कहीं सड़क उखड़ी है, कहीं गड्ढे हैं तो कहीं नई बनी सड़क की गुणवत्ता पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर की बदहाल सड़कों को लेकर मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा और कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए सड़कों की गुणवत्ता की जांच के लिए कमेटी गठित की।

ये भी पढ़ें-ग्वालियर की सड़कों का हाईकोर्ट की निगरानी में ‘क्वालिटी टेस्ट’, सड़क की परत काटकर लिए सैंपल
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय का ट्रांसफर शहर की खराब सड़कों की वजह बताया जा रहा है। शहर की खराब सड़कों को लेकर हाईकोर्ट पहले भी निगम आयुक्त की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जता चुका था। कोर्ट की सुनवाई के दौरान सड़कों की स्थिति और उनकी गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल उठते रहे। ऐसे में सड़कों की जांच के लिए कमेटी के मैदान में उतरने के बीच निगम कमिश्नर का ट्रांसफर चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि कमिश्नर के ट्रांसफर को लेकर आधिकारिक तौर पर इसे हाईकोर्ट की कार्रवाई का सीधा परिणाम बताया गया है या नहीं, यह अलग विषय है। लेकिन घटनाक्रम की टाइमिंग ने सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें