फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का इश्क: नाबालिग देवर अपनी भाभी को भगा ले गया, दो बच्चों की मां है महिला, पति पहुंचा पुलिस के पास

Sat, 18 Jan 2025 08:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक महिला अपने नाबालिग देवर के साथ भाग गई। बताया जा रहा है कि महिला दो बच्चों की मां है। फिलहाल, पति अब पुलिस के पास पहुंचा है।
विज्ञापन
महिला देवर संग फरार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के भितरवार थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दो बच्चों की मां अपने नाबालिग देवर के साथ भाग गई। महिला अपने साथ जेवरात भी ले गई है, जिसके बाद पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


घटना भितरवार थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां 28 वर्षीय व्यक्ति ने अपने पिता के साथ थाने पहुंचकर बताया कि उसकी पत्नी ने सास से कहा कि वह खेत के कमरे में लाइट जलाने जा रही है।इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी उसके नाबालिग देवर के साथ फरार हो गई है, जो ग्राम सांखनी का रहने वाला है।

भितरवार थाने के एसआई चंद्रशेखर सिंह ने बताया है कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि महिला अपने देवर के साथ गई है। महिला के दो बच्चे भी हैं। वह अपने साथ घर के जेवरात भी ले गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश में जुटी है। जल्द ही दोनों को ढूंढ निकाला जाएगा।
विज्ञापन


पति ने बताया कि घर के बगल से ही खेत है। इस वजह से हमारा रोज आना-जाना होता है। शाम के वक्त जब पूरा परिवार घर पर था तो पत्नी ने कहा कि वह खेत पर लाइट जलाने के लिए जा रही है। जब मैंने कहा कि मैं भी साथ में चलता हूं तो उसने मना कर दिया। उसके बाद जब खेत पर गई तो वापस नहीं लौटी। हमने काफी तलाश की, उस दौरान पूरे परिवार एक साथ था, लेकिन छोटा भाई मौजूद नहीं था।

बाद में पता लगा कि वह छोटे भाई के साथ भाग गई है। इसके साथ जब घर में रखे सोने चांदी के जेवरात भी देखे तो मौके से गायब मिले। उसके बाद पुलिस से शिकायत की। पति ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से नाराज भी चल रही थी और 15 दिन के लिए अपने मायके चली गई। कुछ दिन पहले ही उसको घर पर लाया तो उसके बाद भी और रोज लड़ती और झगड़ती थी। लेकिन बाद में पता चला है कि वह देवर से प्रेम करती थी, पति ने बताया है कि उसके दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें