फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: नौतपा के तीसरे दिन भट्टी की तरह जला ग्वालियर-चंबल संभाग, दतिया में पारा 47.4 डिग्री पर

Mon, 27 May 2024 07:58 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर,

सार

मध्य प्रदेश ग्वालियर-चंबल में नौतपा का तीसरा दिन भट्टी की तरह तपा। दतिया में 47.4, गुना में 47.2, अशोकनगर में 47.1, ग्वालियर में 46.7 और शिवपुरी में 46.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
ग्वालियर-चंबल इलाके में तेज धूप ने किया जनजीवन अस्त-व्यस्त। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर-चंबल  अंचल में नौतपा का तीसरा दिन भट्टी की तरह तपा। दिन में अधिकतम तापमान 47 डिग्री को पार कर गया। चार साल बाद नौतपा इतनी तेज तप रहा है। ग्वालियर में सुबह 8.30 बजे ही पारा 35.6 डिग्री क्रॉस कर गया था। 11.30 बजे यह तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर निकल गया है। दोपहर 1 बजे तापमान 46 डिग्री पार कर गया। ग्वालियर-चंबल में दतिया में 47.4, गुना में 47.2, अशोकनगर में 47.1, ग्वालियर में 46.7 और शिवपुरी में 46.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


ग्वालियर में नौतपा चार साल बाद तप रहा है। पिछले तीन साल में नौपता में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया है। साल 2024 का नौतपा तपिश लेकर आया है। नौपता के पहले ही दिन पिछले तीन साल का रिकार्ड टूटा  था। पहले दिन पारा 43.9 डिग्री पर जा पहुंचा। नौतपा के दूसरे दिन भी रहा। दूसरे दिन का अधिकतम पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तीसरे दिन तो यह 46.7 डिग्री तक पहुंच गया। 

मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि नौतपा के तीसरे दिन 27 मई साल 2021 में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा था। साल 2022 में 39 डिग्री और साल 2023 में 38 डिग्री अधिकतम तापमान रहा था। इस दौरान आंधी और बारिश भी हुई थी। इसके कारण पारा 40 डिग्री के पार तक नहीं जा सका था। साल 2020 में नौतपा के पहले दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें