फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: कोचिंग से लौट रही छात्रा को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, जया आरोग्य अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Tue, 11 Jul 2023 10:03 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में 11वीं कक्षा की छात्रा की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा अपनी सहेली के साथ कोचिंग से लौट रही थी, इसी दौरान तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी, इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
छात्रा की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में स्कूटी से अपनी सहेली के साथ कोचिंग से लौट रही 11वीं क्लास की छात्रा को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सनसनी हत्याकांड की वारदात सोमवार शाम को 9:30 बजे के आसपास की है, जब छात्रा अक्षया कोचिंग से स्कूटी से अपनी सहेली के साथ लौट रही थी, तभी थाना माधवगंज क्षेत्र के बेटी बचाओ चौराहे के पास तिलक नगर में स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों में से एक बदमाश ने छात्रा पर गोली चला दी और मौके से भाग निकले। गोली चलने की सूचना मिलते ही मौके पर थाना माधवगंज पुलिस पहुंची और घायल छात्रा को जया आरोग्य हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने छात्रा को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।

 

प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि हमलावरों में छात्रा का एक्स ब्वॉयफ्रेंड सुमित राजावत का नाम आ सामने आया है। बताया जा रहा है कि कभी छात्रा की सुमित से दोस्ती थी। हमलावरों की तलाश में पुलिस ने नाकाबंदी कर शहर के चौराहों पर चेकिंग बढ़ा दी है। पुलिस का दावा है हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें