ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर एक महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है, पति सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन इंजीनियर है। पति ने उसे धोखा देकर पांच अलग-अलग लड़कियों से शादी कर चुका है, जिसकी उसने महिला थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई है। लेकिन आज तक पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है। अब वह विदेश भागने की फिराक में है। उसके पासपोर्ट और दस्तावेजों को जब्त किया जाए।
दरअसल, ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में न्याय की गुहार लगा रही पीड़िता ममता जमरा है, जिसकी शादी 13 मई 2018 में मुरार तिकोनिया के रहने वाले रुस्तम सिंह शेखर से हुई थी। साल 2022 में उसने महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था, जो अभी तक न्यायालय में विचारधीन है।
पीड़ित महिला का आरोप...
पीड़ित महिला ने पति पर आरोप लगाते हुए बताया, शादी के बाद से उसका पति कंपनी के काम का हवाला देते हुए कई दिनों तक घर से गायब रहता था, जिसकी उसने छानबीन की तो उसके होश उड़ गए। उसके पति के अलग-अलग लड़कियों से एक्सटर्नल अफेयर्स होने का पता चला। साथ ही उसके परिवार ने लड़कियों के परिवार वालों को हाई एजुकेटेड होने का हवाला देकर अलग-अलग शादियां करवा दी। अभी तक वह पांच शादियां कर चुका है।
विदेश में नौकरी करता है पति...
महिला के मुताबिक, पति एक विदेशी कंपनी में काम करता है और उसके खिलाफ दो साल से वारंट भी न्यायालय से जारी हो रहे हैं। लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। विदेश भागने की फिराक में है, जिसे लेकर वह पुलिस अधिकारियों से उसके दस्तावेज और पासपोर्ट जब्त करने के लिए कही है। जबकि वह पहली पत्नी है और नियमों के अनुसार उसे न्याय मिलना चाहिए। शिकायत पर डीएसपी महिला अपराध शाखा किरण अहिरवार ने पीड़ित महिला की बातों को सुन उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
डीएसपी ने क्या कहा...
डीएसपी किरण अहिरवार ने बताया कि पीड़ित महिला का आरोप है कि पति सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन इंजीनियर है। पति ने उसे धोखा देकर पांच अलग-अलग लड़कियों से शादी कर चुका है, जिसकी उसने महिला थाने में FIR भी दर्ज कराई है। लेकिन आज तक पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है। अब वहां विदेश भागने की फिराक में है। उसके पासपोर्ट और दस्तावेजों को जब्त किया जाए। उसे कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।