फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior Crime: ग्वालियर में रंजिश के चलते युवक की चाकू गोदकर हत्या, पांच हमलावरों में से दो हिरासत में

Sat, 07 Sep 2024 05:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर के गदाईपुरा राठौर चौक में शनिवार दोपहर 3 बजे रंजिश के कारण ऋतिक वर्मा नामक युवक की पांच हमलावरों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मुख्य आरोपी दीपक तिवारी ने 15 दिन पहले हुए विवाद के चलते हमला किया। हमलावरों ने ऋतिक को गणेश पंडाल से घसीटकर सड़क पर फेंका और ताबड़तोड़ चाकू मार दिए।
विज्ञापन
मौके से चाकू बरामद करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना राठौर चौक गदाईपुरा में शनिवार दोपहर 3 बजे रंजिश के चलते एक युवक की पांच हमलावरों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। युवक गणेश पंडाल के बाहर खड़ा था। हमलावर आए और खींचकर उसे सड़क पर ले आए। वह कुछ समझ पाता उससे पहले ही दीपक नाम के हमलावर ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। 15 दिन पहले भी युवक का दीपक से विवाद हुआ था। उसने दीपक की बहन के बारे में कोई कमेंट किया था। तभी से वह उस पर रंजिश रखे हुए था।

विज्ञापन


घायल को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को निगरानी में ले लिया है। साथ ही हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। दो हमलावरों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

ग्वालियर के हजीरा थाना स्थित गदाईपुरा राठौर चौक निवासी ऋतिक उर्फ रित्विक वर्मा पेशे से हलवाई था। अभी वह हलवाई का काम सीख रहा था। शनिवार को गणेश चतुर्थी पर वह घर के पास ही गणेश पंडाल के बाहर खड़ा था। यहां मोहल्ले के लोग गणेश प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं।
विज्ञापन




चाकू छोड़कर भागे
इस दौरान वहां बाइक से दीपक तिवारी अपने साथियों कमल, राहुल सिंह, साहिल व एक अन्य के पहुंचा। हमलावरों ने शर्ट की कॉलर पकड़कर ऋतिक को घसीटा और बीच सड़क पर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद दीपक ने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे ऋतिक लहूलुहान हो गया। भीड़ एकत्रित होते ही हमलावर चाकू छोड़कर भाग गए। राहगीरों ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी और घायल को बिड़ला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने घटना स्थल के बाद अस्पताल पहुंचकर शव को निगरानी में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार ऋतिक की हत्या करने वाले पांच हमलावर थे।इनमें से प्रमुख हत्या आरोपी दीपक तिवारी है। उसकी और ऋतिक की रंजिश चली आ रही है। बताया गया कि हत्या आरोपी की बहन घर से चली गई है और उसी को लेकर ऋतिक ने 15 से 20 दिन पहले कोई कमेंट किया था। इसी कमेंट को लेकर उस समय भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। दीपक ने ऋतिक को सबक सिखाने की ठान ली थी। इसी इरादे के साथ शनिवार को वह आया और हत्या कर दी। मोहल्ले में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना के लिए पंडाल लगा था। ऋतिक और उसके दोस्त मूर्ति लेने के लिए निकलने वाले थे, लेकिन वह नहीं जानता था कि उसकी मौत उसके निकट आ रही है। हमलावरों ने पूरी रेकी कर हमला किया है। जिस कारण कोई भी उसे बचा नहीं सके।
विज्ञापन


मृतक ऋतिक का परिवार मूल रूप से झांसी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।10 साल पहले ऋतिक के पिता परमानंद अपने तीनों बेटे व पत्नी के साथ आकर ग्वालियर में बस गए थे।यहां राठौर चौक पर किराए से घर लेकर रह रहे थे। ऋतिक भी एक हलवाई के साथ हेल्पर के रूप में काम कर रहा था।एएसपी क्राइम शियाज केएम का कहना है कि किसी रंजिश पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है।हमलावरों की तलाश की जा रही है।शव को निगरानी में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें