ग्वालियर शहर का थाटीपुर इलाका…यहां रिश्तों का कत्ल करने वाले एक शख्स ने घर में ही पत्नी की हत्या करने के बाद ग्वालियर से तकरीबन 50 किलोमीटर दूर जाकर उसके शव को जला दिया। इतने से ही उसका मन नहीं भरा तो फिर उसकी अस्थियों को राजस्थान में ले जाकर चंबल नदी में फेंक दिया, ताकि किसी के हाथ कोई सबूत ना लगे।
आरोपी शातिर पति ने इतना ही नहीं उसकी लाश को ठिकाने लगाने के बाद खुद ही ग्वालियर के थाटीपुर थाना पहुंच गया और अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दी ताकि उसके रिश्तेदारों और पत्नी के मायके वालों को उसके ऊपर किसी भी तरह का कोई शक ना हो।
क्या था पूरा मामला
दरअसल, ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत न्यू सुरेश नगर स्थित सरकारी मल्टी में रहने वाला दीनू टैगोर एक निजी कंपनी में कार्यरत है। उसकी शादी आज से कुछ समय पहले पुरानी छावनी निवासी चंचल जाटव से हुई थी। क्योंकि दीनू आदतन शराबी था तो आए दिन घर में झगड़ा होना एक आम बात थी।
अपनी पत्नी की बॉडी को एंबुलेंस में रखने के बाद वह सीधी अपने पैतृक गांव मुरैना की कैमराकला पहुंचा। यहां भी उसने अपने किसी भी रिश्तेदार को बताएं बगैर ही पत्नी की लाश को जला डाला, फिर उसकी अस्थियों और उसकी राख़ को चंबल में फेंक कर ग्वालियर वापस लौट आया और थाटीपुर थाना पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करा दी।
कड़ाई से पूछताछ में उगला राज
चंचल की मौत की खबर जब उसके मायके वालों को लगी तो सभी घबराते हुए ग्वालियर आए। जब उसके परिवार वालों के द्वारा दामाद दीनू से घटना के बारे में जानकारी चाही तब उसने अटपटे से जवाब दिए। इस बात पर उनको कुछ शक हुआ। तब लड़की के परीजनों के द्वारा थाने में इस घटना की जानकारी दी गई। पुलिस के द्वारा आरोपी को जब पड़कर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और उसने सारे राज उगल दिए।