फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior Crime: जमीन विवाद और मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष, 11 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

Wed, 22 May 2024 05:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

जमीन विवाद और मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में 11 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
अनु बेनीवाल, आईपीएस व थाना प्रभारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले के दुहिया गांव में जमीन और भैंसों के बीच लड़ाई होने से उनके पालकों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर मवेशी को बांध कर नहीं रखने के आरोप लगाकर हमला कर दिया। संघर्ष में खुलकर कुल्हाड़ी और डंडे चले। इसमें एक ही परिवार के 11 लोग और दूसरे पक्ष के तीन लोग जख्मी हुए हैं। इनमें तीन को कुल्हाड़ी लगी है। उनकी हालत गंभीर है। जख्मी परिवार इलाज के लिए भर्ती है। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन


दरअसल, बिजौली थाना क्षेत्र के ग्राम दुहिया में दो परिवार के पुराना जमीन विवाद और मवेशियों के बीच लड़ाई खून खराबे की वजह बन गई। संघर्ष हरि सिंह बघेल और उनके पड़ोसी रामधन बघेल के परिवार के बीच हुआ। बुधवार सुबह हरि सिंह भैंस को चराने निकला था। उनकी रामवीर की भैंस भी घर के बाहर बंधी थी। दोनों सामने आईं तो लड़ गई।

रामवीर का कहना है उन्होंने हरि सिंह को टोक दिया। भैंस बांधकर ले जाते तो मवेशियों में लड़ाई नहीं होती। हरि सिंह को टोकना बुरा लगा, उसने घुमाकर लाठी मारी और शोर मचाकर बेटे सतीश, नरेन्द्र संजू और पत्नी छोटी बाई को बुला लिया। ये लोग कुल्हाडी, डंडे और हंसिया लेकर आ गए, जो सामने आया उसे मारते गए। हमले में चाचा राधेश्याम, भारत सिंह और उनकी पत्नी शीला के कुल्हाड़ी से गहरी चोट आई हैं। जबकि उनके समेत रामधन, मुकेश, कल्लू, पार्वती, बदन सिंह, पूजा और नीतू जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन


घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जयारोग अस्पताल भेजा। जहां पर तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने मवेशियों के बीच विवाद पर हुए इंसानों के बीच संघर्ष में दोनों पक्षों पर क्रॉस मामला दर्ज किया है।

इनका कहना है...
खेतों में मवेशियों भैंस के बीच लड़ाई से उनके पालकों का खून खौल गया। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर मवेशी को बांध कर नहीं रखने के आरोप लगाकर हमला कर दिया। संघर्ष में खुलकर कुल्हाड़ी, डंडे चले। इसमें एक ही परिवार के 11 लोग और दूसरे पक्ष के तीन लोग जख्मी हुए हैं। इनमें तीन को कुल्हाड़ी लगी है। उनकी हालत गंभीर है। जख्मी परिवार इलाज के लिए भर्ती है। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन


...अनु बेनीवाल, आईपीएस व थाना प्रभारी

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें