फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर ब्लास्ट खुलासा: गैस सिलिंडर खोलकर देवर और भाभी बना रहे थे रील्स, लाइट की स्विच ऑन करने पर हुआ धमाका

Thu, 06 Mar 2025 05:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior blast News: ग्वालियर ब्लास्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एलपीजी गैस सिलिंडर को खोलकर देवर और भाभी रील्स बना रहे थे। लाइट की स्विच ऑन करने पर जोरदार धमाका हुआ।
विज्ञापन
ग्वालियर ब्लास्ट में खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के द लिगेसी प्लाजा में हुए ब्लास्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। ब्लास्ट के बाद का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। ब्लास्ट के बाद अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई थी। मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में जिस वक्त विस्फोट हुआ, उस वक्त 100 से अधिक फ्लैट में लोग गहरी नींद में सो रहे थे। ऐसे में जब धमाका हुआ तो किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। आनन-फानन में जो जिस हालत में था, फौरन घर से बाहर निकलने लगा। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि रंजना और अनिल देर रात सिलेंडर से गैस लीक कर रील बना रहे थे, जिसके चलते ब्लास्ट हुआ।

विज्ञापन


ग्वालियर का द लेगेसी प्लाजा के L1 में हुए ब्लास्ट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आधी रात एक तेज धमाके से पूरी मल्टी दहल उठी थी। इस ब्लास्ट में एक महिला सहित दो लोग झुलस गए थे और मल्टी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। मल्टी में हुए ब्लास्ट का पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि रंजन और अनिल जाट अपनी फ्लैट में देर रात सिलेंडर से गैस को लीक कर रील बना रहे थे। रील बनाने के चक्कर में उन्होंने अपना आधा सिलेंडर खाली कर दिया।

जब, रील में क्वालिटी नहीं आई तो अनिल ने रील को और बेहतर बनाने के लिए घर की लाइट जलाई।लाइट जलाते ही अचानक तेज ब्लास्ट हो गया और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया दिया। लेकिन जांच के बाद पुलिस ने रंजना और अनिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में रंजन कभी अनिल को ससुर तो कभी देवर बता रही थी।
विज्ञापन


पुलिस जांच में यह सामने आया है कि आधी रात धमाके की आवाज से द लेगेसी प्लाजा के करीब 100 से ज्यादा फ्लैट प्रभावित हुए हैं। धमाके का असर इतना तेज था कि पड़ोसियों के फ्लैट के दरवाजे तक उखड़ कर टूट गए। करीब पांच फ्लैटों की खिड़कियों के कांच टूट गए हैं और 15 से ज्यादा कारों की शीशे चकनाचूर हो गए। इस धमाके से फ्लैट में रह रहे लोगों में इतनी ज्यादा दहशत थी कि किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। किसी को लगा कि अपार्टमेंट में किसी ने बम ब्लास्ट किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें