फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: मुरमुरे के नीचे दबाकर ले जा रहे थे एक करोड़ रुपये का डोडा चूरा, एनसीबी ने 116 बोरे किए जब्त

Mon, 30 May 2022 10:20 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

केंद्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने ग्वालियर के चितौरा रोड पर एक ट्रक से 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत का डोडा चूरा बरामद किया है। डोडा चूरा से भरे 116 बोरे राजस्थान भेजे जा रहे थे।
विज्ञापन
ट्रक से जब्त किए गए डोडा चूरा के बोरे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडा चूरा से भरे हुए 116 बैग जब्त किए हैं। इन बैग्स को झारखंड से एक ट्रक द्वारा पश्चिमी राजस्थान में ले जाया जा रहा था। इस बीच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को डोडा चूरा के परिवहन की  जानकारी मिली। इसके बाद संदिग्ध ट्रक को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। ग्वालियर के चितौरा रोड पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों ने संदिग्ध ट्रक को रोका और  उसकी तलाशी ली। पहली बार चेकिंग करने में एनसीबी को ट्रक में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली। लेकिन जब मुरमुरे के पैकेट को हटाकर बारीकी से देखा गया तो डोडा चूरा से भरे 116 बैग बरामद किए गए। 
विज्ञापन


एनसीबी की टीम ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि वह पश्चिमी राजस्थान से डोडा चूरा लेकर आ रहा था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों के अनुसार 116 बोरों में ढाई हजार किलोग्राम डोडा चूरा मिला है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1 करोड़ रुपये से ऊपर आंकी जा रही है। फिलहाल इस रैकेट में शामिल और लोगों के बारे में भी पतारसी की जा रही है।

नारकोटिक्स आयुक्त हेमंत हिंगोनिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चितौरा रोड से ट्रक से डोडा चूरा बरामद किया गया है। इस मामले में चालक को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। रैकेट में और भी लोगों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें