फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: मोहर्रम की छुट्टी पर जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में चल रहा था जुआ, नौ कर्मचारी पकड़े गए

Wed, 10 Aug 2022 10:17 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

थाटीपुर में जनपद पंचायत मुरार कार्यालय से मोहर्रम की छुट्टी वाले दिन पुलिस ने नौ कर्मचारियों को जुआ खेलते पकड़ा है। जुए में लिप्त कर्मचारियों के पास से 22 हजार रुपये नगद, कार, बाइक, एक्टिवा व 9 मोबाइल जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
जनपद पंचायत कार्यालय के 9 कर्मचारी जुआ खेलते गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के थाटीपुर में जनपद पंचायत मुरार कार्यालय से मोहर्रम की छुट्टी वाले दिन पुलिस ने नौ कर्मचारियों को जुआ खेलते पकड़ा है। जुए में लिप्त कर्मचारियों के पास से 22 हजार रुपये नगद, कार, बाइक, एक्टिवा व 9 मोबाइल जब्त किए गए हैं। पकड़े गए सभी जुआरी जनपद पंचायत के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


दरअसल मंगलवार को मोहर्रम की छुट्टी होने के चलते कार्यालय बंद था। इस दौरान सभी कर्मचारी परिसर में फर्श बिछाकर जुआ का फड़ चल रहे थे। पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आइडेंटी कार्ड मंगाकर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

CSP मुरार ऋषिकेश मीणा से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि जनपद पंचायत मुरार कार्यालय थाटीपुर के परिसर में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही ऋषिकेश मीणा ने थाटीपुर थाना पुलिस की एक टीम को जनपद कार्यालय के परिसर में छापा मारने भेजा। जैसे ही पुलिस परिसर में पहुंची सभी 9 लोग ताश के पत्ते छोड़कर इधर-उधर भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए जुआरी जनपद पंचायत कार्यालय में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी हैं , जिनमें से 7 स्थायी कर्मचारी और 2 ठेके पर काम करते हैं। पकड़े गए कर्मचारियों की पहचान ज्ञानेंद्र उर्फ राजू, जयसिंह परमार, राजाराम, हरिशंकर बाथम, रमेशचंद्र, वीरेंद्र सिंह, रामरतन बघेल, महेश कुमार जाटव, संतोष मैंथोरियां के रूप में की गई है। ज्ञानेंद्र कार्यालय में चौकीदारी का काम करता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें