छह महीने से सैलरी के लिए भटक रही
- फोटो : अमर उजाला
इस महिला सफाई कर्मचारी का कहना है, कुछ साल पहले उसका पति उसको छोड़कर चला गया है। उसके भरण पोषण के लिए कोई दूसरा साधन नहीं है। अभी कुछ दिन पहले ही उसका सात साल का बेटा भी चल बसा। महिला सफाई कर्मचारी पिछले कई महीने से मदद की गुहार लगा रही है, लेकिन इसकी बात को सुनने के लिए कोई तैयार नहीं है।
इसी कड़ी में बुधवार को महिला सफाई कर्मचारी कार्यक्रम में पहुंची, जहां पर वह फूट-फूटकर रोने लगी। उसका कहना है, उसके भरण-पोषण के लिए अब कोई साधन नहीं है। वह पिछले छह महीने से सफाई कर्मचारी के पद पर काम कर रही है, लेकिन उसे पैसे नहीं दिए जा रहे। अधिकारियों की ओर से लगातार आश्वासन दिया जा रहा है। सफाई महिला कर्मचारी ने नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल से मुलाकात की। किशोर कन्याल ने कहा है कि हम इसकी जांच करवा रहे हैं। महिला को तत्काल मदद दी जाएगी।