फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake in Gwalior Today: ग्वालियर में भूकंप, रिक्टर स्केल पर चार मापी गई तीव्रता, जान बचाने भागे लोग

Fri, 24 Mar 2023 02:32 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता चार मापी गई है। सुबह करीब 10:31 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जैसे ही लोगों ने धरती में कंपन महसूस की वह जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल गए।
विज्ञापन
ग्वालियर में भूकंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले में आज सुबह साढ़े दस बजे भूकंप के झटके आये। रिक्टक स्केल पर भूकंप की तीव्रता चार आंकी गई है। मौसम विभाग ने इसका केंद्र ग्वालियर से 28 किमी दूर दक्षिण पूर्व में बताया है। पहला मौका है जब भूकंप का केंद्र ग्वालियर में रहा। भूकंप आने को लेकर मौसम विभाग या प्रशासन को कोई खबर नहीं है, क्योंकि मौसम विभाग के पास इसके विश्लेषण का कोई इंतजाम नहीं है।दिल्ली के मौसम विभाग ने ग्वालियर में चार रिक्टर स्केल की क्षमता वाले भूकंप के केंद्र बिंदु होने की सूचना दी।
विज्ञापन


बता दें, दो दिन पहले जब एनसीआर में भूकम्प के झटके आये थे, तब ग्वालियर में भी लोगों ने कंपन महसूस की थी। लेकिन तब भूकम्प का केंद्र अफगानिस्तान था, लेकिन आज इसका केंद्र ग्वालियर ही बताया गया। दोनों ही झटकों में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें