फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: उसने विश्वास पर हाथ थामा...और वो मेहंदी रचने से पहले ही दुष्कर्म कर बैठा, आरोपी CISF जवान

Wed, 04 Jan 2023 04:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स यानी CISF के एएसआई ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। एएसआई ने पहले तो युवती के परिजनों से संपर्क कर रीति-रिवाज से सगाई की, उसके बाद होटल में मिलने बुलाने लगा।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईएसएफ के एएसआई ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। एएसआई ने पहले युवती के परिजनों से संपर्क कर रीति-रिवाज से सगाई की, उसके बाद युवती को होटल में मिलने बुलाने लगा। जहां उसके मना करने के बावजूद भी शादी करने का हवाला देते हुए दुष्कर्म किया और फिर आए दिन उसका शोषण करने लगा। जब उसका मन भर गया तो उसने सगाई के बाद शादी करने से भी इनकार कर दिया। युवती को मिले इस धोखे के बाद उसने थाने पहुंचकर शिकायत की। वहीं, पुलिस ने एएसआई के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दरअसल, ग्वालियर शहर के चंद्रवनी नाका पर रहने वाली एक युवती ने पड़ाव थाने पहुंचकर कर पुलिस को बताया कि उसकी कुछ महीने पहले श्योपुर निवासी हितेंद्र मीणा से रीति- रिवाज के साथ परिजनों के बीच सगाई पक्की हुई थी। हितेंद्र मीणा सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स में एएसआई के पद पर पदस्थ है, जिसके बाद हितेंद्र और युवती के बीच फोन पर बातचीत होने लगी।

विज्ञापन

विवेक अष्ठाना, टीआई, पड़ाव थाना - फोटो : अमर उजाला
दोनों की बीच बातचीत होने लगी...
बातचीत के बाद हितेंद्र ग्वालियर में युवती से मिलने के लिए पहुंचा और उसे पड़ाव थाना क्षेत्र के होटल विरासत में मिलने के लिए बुलाया। जहां युवती अपने होने वाले पति से मिलने के लिए होटल में पहुंची। दोनों की बीच बातचीत होने लगी, जिसके बाद उसने सगाई के बाद शादी हो जाने का हवाला देते हुए उसके विरोध करने के बाद भी दुष्कर्म किया और फिर इसी तरह दूसरे होटल में बुलाकर का शोषण करने लगा। जब उसका युवती से मन भर गया तो उसने सगाई तोड़ते हुए शादी करने से इनकार कर दिया।

युवती के होने वाले पति के द्वारा दिए गए इस धोखे के बाद वह अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और उसकी शिकायत की। वहीं, पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी CISF के एएसआई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें