फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: पुलिस अधीक्षक समेत 2500 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की सैलरी रूकने से मचा हड़कंप, जानिए क्या है मामला 

Mon, 06 Jun 2022 06:09 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर जिले के लगभग 2500 पुलिसकर्मी और अधिकारियों का वेतन अटक गया है। एसएसपी अमित सांघी की सैलरी भी रोकी गई है। वेतन रोकने के पीछे का कारण पुलिस विभाग द्वारा मांगी गई जानकारी ने देने को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्वालियर जिले के 2500 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की सैलरी अटकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले के लगभग 2500 पुलिसकर्मी और अधिकारियों का वेतन अटक गया है। एसएसपी अमित सांघी की सैलरी भी रोकी गई है। वेतन रोकने के पीछे का कारण पुलिस विभाग द्वारा मांगी गई जानकारी ने देने को बताया जा रहा है। दरअसल वेतन रिलीज करने के लिए कोषालय ने कुछ जानकारी फीड करने के निर्देश दिए थे, जो पुलिसकर्मियों ने नहीं भरे, जिसके चलते एसएसपी समेत 2500 पुलिसकर्मियों की तनख्वाह रोकी गई है।
विज्ञापन

 
अपराधों पर नियंत्रण पाने से लेकर बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस के जवान और अधिकारी लगातार मेहनत करते दिखाई देते हैं। पुलिसकर्मियों कि जिंदगी सुचारू रूप से चल सके और वे जनता को बेहतर सेवाएं दे सकें, इसकी जिम्मेदारी भी वरिष्ठ अधिकारियों पर ही होती है। लेकिन एसपी ऑफिस में तैनात इन पुलिसकर्मियों और अधिकारियों में कई ऐसे हैं, जिनका इस महीने वेतन अटक गया है। 

वहीं, ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी का कहना है कि कोषालय से जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर हर पुलिसकर्मी को ईएसएस सॉफ्टवेयर में परिवार की जानकारी दर्ज करनी थी, जो केवल 75% भरी गई है। जब तक की 100 फीसदी पूरी नहीं हो जाएगी, तब तक वेतन जारी नहीं किया जाता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें