फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: सिंधिया का इंस्टाग्राम आईडी हैक, भाजपा के खिलाफ दिया भाषण पोस्ट किया

Fri, 10 Dec 2021 11:27 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी। अब उनका ही पुराना वीडियो किसी ने उनके इंस्टाग्राम आईडी को हैक कर पोस्ट कर दिया है। साथ ही नाम श्रेया अरोरा रख दिया। 
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया का इंस्टाग्राम आईडी हैक हो गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का इंस्टाग्राम आईडी हैक हो गया। शनिवार को करीब एक घंटे तक यह स्थिति बनी रही। हैकर ने इंस्टाग्राम पर नाम बदलकर श्रेया अरोरा रख दिया। साथ ही एक ऐसा वीडियो पोस्ट कर दिया, जो उन्होंने कांग्रेस में रहते हुए दिया था। सिंधिया के साथ पहले भी ऐसा हो चुका है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया के इंस्टाग्राम आईडी को सुबह करीब 10:45 बजे हैक कर लिया गया। उसी समय जब वे दिग्विजय सिंह के इलाके राघौगढ़ में जा रहे थे। सिंधिया और दिग्विजय के बीच तनातनी नई नहीं है। सूत्रों का तो दावा है कि दिग्विजय सिंह की वजह से ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी और भाजपा ज्वाइन की। 

सिंधिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नाम श्रेया अरोरा रख दिया गया था। पुराना वीडियो भी पोस्ट किया था। सिंधिया ने मार्च 2020 में भाजपा ज्वाइन की। उन्हें अगस्त 2021 में केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार में केंद्रीय मंत्री बनाया गया था। तब भी उनका फेसबुक अकाउंट हैक हुआ था। तब भी एक पुराना वीडियो पोस्ट हुआ था। इसी तरह पिछले साल जब उनका राज्यसभा में चुनाव हुआ तब भी उनके फेसबुक अकाउंट पर ऐसा ही कुछ हुआ था। इन वीडियो में सिंधिया भाजपा सरकार की कमियां गिनाते दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें