फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: अब हिन्दू महासभा महात्मा गांधी हत्याकांड में आजीवन कारावासी डॉ. दत्तात्रेय सदाशिव परचुरे की पुण्यतिथि मनाएगा

Wed, 29 Dec 2021 07:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में 31 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे हिंदू महासभा भवन में गांधी हत्याकांड में आजीवन कारावासी डॉक्टर दत्तात्रेय सदाशिव परचुरे की श्रद्धांजलि सभा होगी। इसमें सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उपस्थित होने की अपील की गई है।
 
विज्ञापन
Gwalior: हिन्दू महासभा डॉ. दत्तात्रेय सदाशिव परचुरे की पुण्यतिथि मनाएगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में 31 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे हिंदू महासभा भवन में गांधी हत्याकांड में आजीवन कारावासी डॉक्टर दत्तात्रेय सदाशिव परचुरे की श्रद्धांजलि सभा होगी। इसमें सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उपस्थित होने की अपील की गई है।
विज्ञापन


यह जानकारी हिंदू महासभा ग्वालियर के जिलाध्यक्ष लोकेश शर्मा एवं जिला महामंत्री मोहन सिंह बघेले ने दी। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर दत्तात्रेय सदाशिव परचुरे की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस अवसर पर डॉ. दत्तात्रेय सदाशिव पुरचुरे जी के प्रपौत्र मेघदूत पुरेन्द्र पुरचुरे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस मौके पर ग्वालियर के सुप्रसिद्ध मदन लाल धरती पकड़ समाजसेवी को भी उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। सभी हिंदू महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की गई है। पिछले वर्ष भी श्रद्धांजलि दी गई थी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें