फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: पीएनबी में आधी रात सेंधमारी की कोशिश, बाथरूम की दीवार तोड़ बैंक में घुसा चोर, हिरासत में आरोपी

Tue, 16 Jun 2026 06:33 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

पीएनबी शाखा में दीवार तोड़कर घुसने वाले आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दबोच लिया है। पुलिस अब उससे शहर की अन्य चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

 

विज्ञापन
पीएनबी में सेंधमारी करने वाला चोर धराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में आधी रात को पंजाब नेशनल बैंक में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। एक चोर बैंक में सेंध लगाकर अंदर घुस गया लेकिन पुलिस वाहन का सायरन सुनते ही मौके से फरार हो गया। उसकी पूरी करतूत बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मामला बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित मानसिक आरोग्यशाला चौराहे के पास मौजूद पंजाब नेशनल बैंक शाखा का है। जानकारी के अनुसार देर रात एक चोर बैंक के पीछे बने बाथरूम की दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुआ।

ये भी पढ़ें: एमपी पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR, कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ मामला
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी बैंक के भीतर चोरी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसे बाहर पुलिस वाहन का सायरन सुनाई दिया। आहट मिलते ही वह बिना चोरी किए मौके से फरार हो गया। चोर की पूरी गतिविधि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। 

घटना की जानकारी मिलने पर बैंक के असिस्टेंट मैनेजर अरविंद सिंह ने बहोड़ापुर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी की पहचान संजय उर्फ बुल्ली भदौरिया के रूप में की है। आरोपी पागलखाना तिराहे के पास स्थित सुनारों की बगिया क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे शहर में हुई अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा सके। फिलहाल बहोड़ापुर थाना पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें