फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: 10 साल से जलकर का भुगतान नहीं किया तो 82 हजार के लिए नगर निगम ने जब्त कर ली तीन भैसें 

Thu, 03 Mar 2022 04:59 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर नगर निगम ने जलकर समेत अन्य बकाया की वसूली का अभियान चला रखा है। एक उपभोक्ता ने बकाया बिल का भुगतान नहीं किया तो तीन भैसों को जब्त कर लिया है। 
 
विज्ञापन
ग्वालियर में भैंस को ले जाते नगर निगम के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर नगर निगम ने जलकर, संपत्तिकर की बकाया वसूली के लिए अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान के तहत अब नगर निगम ने घर में बंधी भैसों को कुर्क कर लिया और उन्हें गोशाला भेज दिया। जब उपभोक्ता ने जलकर का भुगतान किया, तब जाकर भैसों को लौटाया। 
विज्ञापन


मामला शहर के दर्पण कॉलोनी का है। राजेंद्र पाल पर जलकर के तौर पर 82 हजार रुपये की राशि बकाया हो गई है। इसकी वसूली के लिए ग्वालियर नगर निगम की टीम ने उसके घर पर कार्यवाही की। वहां तीन भैसों को बंधा देखकर नगर निगम के अमले ने उन्हें ही कुर्क कर लिया। उन भैसों को लाल टिपारा की गोशाला में भेज दिया। जब राजेंद्र पाल ने जलकर की बकाया राशि जमा की, तब उन्हें भैसों को लौटाया गया। 

ग्वालियर नगर निगम के कमिश्नर किशोर कन्याल ने बताया कि इस समय शहर में बकाया वसूली अभियान चल रहा है। इस दौरान कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने कई साल से जलकर का भुगतान नहीं किया है। ऐसे ही मामले में कुर्की की कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें